Breaking : पीलीभीत में घर के आंगन में सो रहा नौ माह का मासूम हुआ गायब, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर के आंगन में अपने माता पिता के साथ चारपाई पर सो रहा मासूम देर रात अचानक गायब हो गया। जिससे परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में भी हड़कंप मच गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:53 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:02 AM (IST)
Breaking : पीलीभीत में घर के आंगन में सो रहा नौ माह का मासूम हुआ गायब, मचा हड़कंप
Breaking : पीलीभीत में घर के आंगन में सो रहा नौ माह का मासूम हुआ गायब, मचा हड़कंप

पीलीभीत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घर के आंगन में अपने माता पिता के साथ चारपाई पर सो रहा मासूम देर रात अचानक गायब हो गया। जिससे परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा की बाज कालोनी की है। जहां रहने वाले उवेश, अपनी पत्नी शबनूर और अपने नौ माह के बेटे जुबैर के साथ गुरुवार की रात एक ही चारपाई पर आंगन में सोए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे जब उवैश की आंखें खुली तो जुबैर चारपाई से गायब मिला। अचानक बच्चे के गायब हो जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने माधोटांडा थाना पुलिस को दे दी है। 

chat bot
आपका साथी