Night Curfew in Bareilly : बरेली में देर रात तक ठेले पर चाट और आइसक्रीम खाते दिखे लोग, वायरेलस पर चले एक संदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, जानिये क्या था संदेश

Night Curfew in Bareilly काेविड संक्रमण रोकथाम के लिए लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की बाध्यता मानने को लोग तैयार नहीं। पुलिस की सुस्ती भी समझिए कि शनिवार रात एसएसपी के भ्रमण का संदेश वायरलेस होने के बाद सक्रिय हुई। ये मुस्तैदी भी मुख्य चौराहों तक सीमित रह गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:10 AM (IST)
Night Curfew in Bareilly : बरेली में देर रात तक ठेले पर चाट और आइसक्रीम खाते दिखे लोग, वायरेलस पर चले एक संदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, जानिये क्या था संदेश
सिविल लाइंस मेें देर रात 10 बजे चाट आइसक्रीम खाते दिखे लोग।

बरेली, जेएनएन।Night Curfew in Bareilly :  काेविड संक्रमण रोकथाम के लिए लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की बाध्यता मानने को लोग तैयार नहीं। पुलिस की सुस्ती भी समझिए कि शनिवार रात एसएसपी के भ्रमण का संदेश वायरलेस होने के बाद सक्रिय हुई। ये मुस्तैदी भी मुख्य चौराहों तक सीमित रह गई। 10 बजे तक सिविल लाइंस में चाट और आइसक्रीम के ठेले लगे हुए थे। इनमें कोई मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। यह दीगर है कि रात नौ बजे से पहले केमिस्ट स्टोर को छोड़कर बाकी दुकानों के शटर गिर चुके थे। लोग भी घरों की तरफ रूख गए थे। नौ बजे तक कुछेक स्पॉट को छोड़ दें तो सन्नाटा पसर गया था। 

बिना मास्क पकड़ा तो दारोगा को बताया रिश्तेदार

चौकी चौराहे पर रात्रि 10 बजे पुलिस चेकिंग में स्कूटी सवार युवती अपने पीछे एक महिला को बैठाकर आती दिखी। हेलमेट पीछे बैठी वृर्द्ध महिला के हाथ में था। मास्क नहीं पहना था। इस दौरान महिला दारोगा ने रोका और चालान करती। इससे पहले युवती ने किसी दारोगा का रिश्तेदार बताकर फोन पकड़ा दिया। जिसके बाद बिना चालान के महिला दारोगा ने उसे हंसते हुए जाने दिया।

सर्दी जुकाम के साथ बिना मास्क बसों में दिखे यात्री

सबसे खराब हालत रोडवेज बसों की थी। रात 11 बजे पुराने रोडवेज का हाल यह था कि ज्यादातर लोग बना मास्क टहल रहे थे। हद तो तब हो गई जब बस के ड्राइवर कंडक्टर बिना मास्क सवारी बुलाते दिखे। हाल यह था कि सर्दी जुकाम के खांसते छीकते मरीज बिना मास्क बैठे थे।

रात में एसएसपी ने उड़ाया ड्रोन, देखे हालात

रात साढ़े 10 बजे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि चौकी चौराहे पहुंचे। जहां ड्रोन उड़ाकर कर्फ्यू के हालात का जायजा लिया। इसके बाद एसएसपी देर रात तक सिविल लाइंस, बिहारीपुर, बारादरी व पुराना शहर में ड्रोन उड़ाकर हालात का जायजा लिया।

बिना मास्क घूमते दिखे कई पुलिसकर्मी

रात में रोडवेज बस अड़्डे समेत कई जगहों पर पुलिसकर्मी बिना मास्क के घूमते दिखे। इस दौरान जब पुलिस ने वालों ने उन्हें टोका तो कोई गमछा ता कोई रुमाल से नाक मुंह ढकता दिखाई पड़ा रहा था।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रात में लाेग घरों में रहे। सुरक्षित रखने के लिए इतना प्रयास किया जा रहा है। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी