Night Curfew in Badaun : बदायूं में लगा नाइट कर्फ्यू, रात नौ से सुबह छह बजे तक घर से बाहर निकलना हुआ प्रतिबंधित, कोरोना के 109 नए केस आए

Night Curfew in Badaun कोरोना के लगातार बढ़ते केस से बदायूं जिले की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को 109 कोरोना पाजिटिव केस मिलने से बड़े शहरों की तरफ बदायूं में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।बाहर घूमते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM (IST)
Night Curfew in Badaun : बदायूं में लगा नाइट कर्फ्यू, रात नौ से सुबह छह बजे तक घर से बाहर निकलना हुआ प्रतिबंधित, कोरोना के 109 नए केस आए
नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।

बरेली, जेएनएन। Night Curfew in Badaun : कोरोना के लगातार बढ़ते केस से बदायूं जिले की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को 109 कोरोना पाजिटिव केस मिलने से बड़े शहरों की तरफ बदायूं में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शासन ने एक हजार तक केस वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि 500 से अधिक केस पर जिलाधिकारी स्तर पर नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट दे रखी है।जिले में संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 570 तक पहुंच जाने पर डीएम दीपा रंजन ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। इस दौरान बिना वजह बाहर घूमते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी