नाइजीरियन राबर्ट की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर

Nigerian Cyber ​​Cheater Robert Police Remand News यूपी के बरेली के फरीदपुर में पकड़ा गया साइबर अपराधी नाइजीरियन राबर्ट की मंगलवार को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। नाइजीरियन से पूछताछ के लिए फरीदपुर पुलिस ने कोर्ट में पीसीआर की अर्जी लगाई थी

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 09:52 AM (IST)
नाइजीरियन राबर्ट की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर
नाइजीरियन राबर्ट की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर

बरेली, जेएनएन। Nigerian Cyber ​​Cheater Robert Police Remand News : यूपी के बरेली के फरीदपुर में पकड़ा गया साइबर अपराधी नाइजीरियन राबर्ट की मंगलवार को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। नाइजीरियन से पूछताछ के लिए फरीदपुर पुलिस ने कोर्ट में पीसीआर की अर्जी लगाई थी जिस पर मंगलवार काे सुनवाई करते हुए सीजेएम अतुल चौधरी ने एक से दो सितंबर की शाम पांच बजे तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस दोबारा उसे दाखिल करेगी।

25 अगस्त को फरीदपुर के भूरे खां की गौटिया से नाइजीरियन राबर्ट को गिरफ्तार किया था। नाइजीरियन भूरे खां की गौटिया के रहने वाले हरपाल उर्फ मेंहदी हसन से उसके खाते में भेजे गए 80 लाख रुपये लेने आया था। मेंहदी हसन ने रुपये देने से इन्कार किया तो नाइजीरियन खुद थाने पहुंच गया। बताया कि एक युवक द्वारा उसके 80 लाख रुपये नहीं दिये जा रहे हैं। विदेशी होने के चलते पुलिस ने जब नाइजीरियन से पासपोर्ट और वीजा मांगा तो वह नहीं दिखा सका।

इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसके साइबर अपराधी होने की पुष्टि हुई। पता चला कि ठगी की करोड़ाें की रकम उसके द्वारा मेंहदी हसन व उसके बेटे अरबाज खान के खाते में भेजी गई। इधर, जब पुलिस मेंहदी व अरबाज काे पकड़ने पहुंची तो उनके घरों में ताला बंद मिला। तब से आरोपित फरार हैं। अब दो दिन की रिमांड पर पुलिस नाइजीरियन से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

chat bot
आपका साथी