New Voter Campaign News : बरेली में प्रशासन ने शुरू किया नए वोटर बनाने का अभियान, अब हर घर में पहुंचेगी तहसील की टीम
Bareilly New Voter Campaign News प्रशासन ने नए वोट बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 18 साल से अधिक युवाओं के वोट बनाने के लिए अब टीमें हर घर पहुंचेंगी। इसके साथ ही तहसील सदर में वोट बनाने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
बरेली, जेएनएन। Bareilly New Voter Campaign News : : प्रशासन ने नए वोट बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 18 साल से अधिक युवाओं के वोट बनाने के लिए अब टीमें हर घर पहुंचेंगी। इसके साथ ही तहसील सदर में वोट बनाने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। अगर कोई चाहे तो वह आनलाइन भी अपना वोट बनवा सकता है।
एसडीएम सदर विशु राजा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में वोट बनाने के लिए अभियान चलाया है। इसमें पहली बार वोट बनाने वाले युवाओं को जोड़ा जा रहा है। तहसील की टीमें हर घर में जाकर वहां नए वोट बनाने की प्रक्रिया में लगी है। इसके साथ ही तहसील में भी नए वोट बनाने के लिए हेल्प डेस्क बना रखी है।
उसके लिए इंचार्ज और कंप्यूटर आपरेटर की भी तैनाती कर दी है। चार कानूनगो को एक-एक विधानसभा क्षेत्र का काम दिया है। यहां बीआरसी कार्यालय में आकर कोई भी युवा अपना वोट बनवा सकता है। इसके लिए उन्हें अपना एक फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
कार्यालय में एक फार्म भरने के बाद उनका वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एनवीएसपी वेबसाइट पर जाकर आनलाइन भी वोट बनाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।