बरेली में अक्टूबर से शुरू होगा नया पेराई सत्र

जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अफसरों का दावा है कि चीनी मिलों में अक्टूबर से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। समय पर संचालन के लिए चीनी मिलों ने मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों पर अभी भी 164 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह का दावा है कि जल्द ही गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। मिलों ने अपनी 80 फीसदी तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:12 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:12 AM (IST)
बरेली में अक्टूबर से शुरू होगा नया पेराई सत्र
बरेली में अक्टूबर से शुरू होगा नया पेराई सत्र

जागरण संवाददाता, बरेली: जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अफसरों का दावा है कि चीनी मिलों में अक्टूबर से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। समय पर संचालन के लिए चीनी मिलों ने मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों पर अभी भी 164 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह का दावा है कि जल्द ही गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। मिलों ने अपनी 80 फीसदी तैयारी कर ली है।

गन्ना उत्पादन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठीकठाक पायदान पर आता है। नए पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने का सर्वे पूरा हो चुका है और गन्ने के क्षेत्रफल में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर तक जिले की चारों चीनी मिलों में नया पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है। मिलों में मरम्मत का कार्य अक्टूबर पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। जिले में गन्ने का रकबा 1.04 हजार हेक्टेयर है। जबकि गन्ना किसानों की संख्या 1.95 लाख है। किस मिल पर कितना बकाया

चीनी मिल - बकाया भुगतान

द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर - शून्य

केसर इंटरप्राइजेज बहेड़ी - 100 करोड़

धामपुर चीनी मिल मीरगंज - शून्य

ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज - 32 करोड़

सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा - 32 करोड़ इन तारीखों में शुरू होगी गन्ना पेराई

द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर - 29 अक्टूबर

केसर इंटरप्राइजेज बहेड़ी - 27 अक्टूबर

धामपुर चीनी मिल मीरगंज - 28 अक्टूबर

ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज - 29 अक्टूबर

सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा - 10 नवंबर वर्जन :

जिले की पांच चीनी मिलों में मरम्मत कार्य तेजी से हो रहा है। 15 अक्टूबर तक चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। चीनी मिलों को तौल क्रय केंद्र और गन्ना आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी। किसानों का भुगतान जल्द कराया जाएगा।

- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी

chat bot
आपका साथी