बरेली में फूफा के बाद सरकार के खाते में आएगी भतीजे की संपत्ति, दिल्ली के ढाई लाख के इनामी तस्कर की जब्त हाेगी संपत्ति

Bareilly DM Action on Smugglers Property ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला की 13.50 करोड़ रुपए की संपत्ति अब जब्त होगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति जब्त करने के आदेश दे दिए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:44 AM (IST)
बरेली में फूफा के बाद सरकार के खाते में आएगी भतीजे की संपत्ति, दिल्ली के ढाई लाख के इनामी तस्कर की जब्त हाेगी संपत्ति
बरेली में फूफा के बाद सरकार के खाते में आएगी भतीजे की संपत्ति

बरेली, जेएनएन। Bareilly DM Action on Smugglers Property : ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला की 13.50 करोड़ रुपए की संपत्ति अब जब्त होगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति जब्त करने के आदेश दे दिए। अब तस्कर इस संपत्ति का न तो इस्तेमाल करेगा, न बेच सकेगा, न ही किसी को दान कर सकेगा। यह संपत्ति अब सरकार के कब्जे में होगी। जब्त संपत्ति पर शनिवार को पुलिस ताला डालेगी।

बता दें कि फतेहगंज पूर्वी के पढेरा का तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे तैमूर उर्फ भोला का फूफा है। शहीद खां भतीजे सैफ के संग पकड़ा गया तो पता चला कि पूरा का पूरा कुनबा तस्करी के काम में लिप्त है। दो दशक से तस्करी के काम में लिप्त शहीद खां उर्फ छोटे ने न सिर्फ करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया बल्कि पूरे कुनबे को तस्करी के काम में लगा कर अकूत दौलत कमाई।

शहीद खां से पहले तैमूर उर्फ भोला के कैरियर दिल्ली नारकोटिक्स के हत्थे चढ़े लेकिन, तैमूर फरार रहा। तैमूर के ऊपर दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में 50 हजार का इनाम घोषित किया। फिर इनाम बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दिया गया। इधर शहीद खां पर शिकंजा कस गया। पूरा कुनबा तस्करी में नामजद हो गया, जिसके बाद तैमूर उर्फ भोला ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसी के बरेली पुलिस ने तस्कर कुनबे की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

विभागों से कराया संपत्तियों का मूल्यांकन :

संबंधित विभागों से तस्करों की संपत्ति का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार कराई गई। सबसे पहले शहीद खां उर्फ छोटे की 51.65 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर सफेमा कोर्ट को भेजी गई जिसमें से सफेमा कोर्ट ने 50.99 करोड़ की संपत्ति सीज करने पर मुहर लगा दी। इधर, तैमूर उर्फ भोला पर गैंगस्टर की कार्रवाई के चलते चिह्नित उसकी 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए डीएम कोर्ट को रिपोर्ट भेजी गई जिसे शुक्रवार को जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी। लिहाजा अब पुलिस तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत तस्कर तैमूर उर्फ भोला की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी जिस पर मुहर लग गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी