NawabGanj Seat Assembly Election 2022 : आप ने जारी की संभावित प्रत्याशियों की सूची, भाजपा को नए चेहरे की तलाश

Nawabganj Seat Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने संभावित प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी। बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से सुनीता गंगवार को संभावित प्रत्याशी घोषित किया है। यहां के भाजपा विधायक केसर सिंह की कोविड संक्रमण से मौत हो चुकी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:05 PM (IST)
NawabGanj Seat Assembly Election 2022 : आप ने जारी की संभावित प्रत्याशियों की सूची, भाजपा को नए चेहरे की तलाश
NawabGanj Seat Assembly Election 2022 : आप ने जारी की संभावित प्रत्याशियों की सूची

बरेली, जेएनएन। Nawabganj Seat Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने संभावित प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी। बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से सुनीता गंगवार को संभावित प्रत्याशी घोषित किया है। यहां के भाजपा विधायक केसर सिंह की कोविड संक्रमण से मौत हो चुकी है। भाजपा यहां नये चेहरे पर दाव लगाने की तैयारी कर रही है। वहीं सपा से कद्दावर नेता भगवत सरन गंगवार से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। आप पार्टी बरेली की पांच और विधानसभा सीटों पर अपने संभावित प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

भाजपा आइटी सेल ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

भारतीय जनता पार्टी आइटी व सोशल मीडिया विभाग की बरेली कमिश्नरी की कार्यशाला रविवार को इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। किस प्रकार 2022 के चुनाव में 350 सीटों को जीतना है। जनता के बीच जाकर लाभार्थियों से संवाद करें उनके वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचारित प्रसारित करें। जिला, विधानसभा, मंडल पर कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में प्रदेश के आइटी संयोजक कामेश्वर मिश्रा, प्रदेश के सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग हर्ष चतुर्वेदी, महापौर उमेश गौतम , जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलमोहन अरोड़ा, गौरव राजावत, जितेंद्र सविता, कृष्णवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदू जागरण मंच के फिर महानगर अध्यक्ष बने दुर्गेश गुप्ता

हिंदू जागरण मंच महानगर बरेली की रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बरेली विभाग प्रचारक ओमवीर, विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसपीएस चौहान ने भारत माता का पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच महानगर बरेली की दोबारा कमान दुर्गेश कुमार गुप्ता के हाथों में दी गई। एडवोकेट अमित छत्रिय को महामंत्री, जितेंद्र अग्रवाल, विशाल प्रकाश, अभिषेक सक्सेना को उपाध्यक्ष, राजन बाबू, गोपाल शर्मा, विक्की ठाकुर, राजकुमार गुप्ता को सचिव, राजीव कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान प्रांतीय प्रचार प्रमुख नितेश कपूर, युवा अध्यक्ष प्रांतीय अंशुमान पटेल, अरुण फौजी, नरेश फौजी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

सपा छात्र सभा की महानगर कमेटी का विस्तार

समाजवादी छात्र सभा की रविवार को महानगर कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में ध्रुव सिंह को महासचिव, सूर्यांश सिंह को कोषाध्यक्ष, सकलेन रजा खान, पुष्पेंद्र कुर्मी, निखिल कुमार, प्रखर शुक्ला को उपाध्यक्ष, सौरव यादव, मोहम्मद सलमान अल्वी, धीरज शर्मा, देवेश कुमार, हृदेश गौतम, शोएब, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद शारिक को सचिव बनाया गया। 125 कैंट विधानसभा में शहजाद मलिक को अध्यक्ष, सत्यम शर्मा को महासचिव, इमरान, जुबेर, मुशरिक, शिवा को उपाध्यक्ष, जुनैद को, अदनान को सचिव बनाया गया। इसी क्रम में रोहिलखंड विश्वविद्यालय की कमेटी गठित की गई। प्रदीप यादव को रोहिलखंड विश्वविद्यालय का इकाई अध्यक्ष, कुलदीप प्रजापति को महासचिव बनाया। बरेली कॉलेज बरेली की इकाई में अवनीश यादव को अध्यक्ष, अनुज कश्यप को महासचिव बनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, गौरव सक्सेना, शेरगढ़ ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, शिवचरण कश्यप, मयंक शुक्ला, कलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी