Natho Devi Murder Case : नत्थो देवी हत्याकांड में आरोपित महिला गिरफ्तार, 12 सितंबर को हुई थी हत्या

Natho Devi Murder Case पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना पुलिस ने विगत 12 सितंबर को नत्थो देवी की हत्या के मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:34 PM (IST)
Natho Devi Murder Case : नत्थो देवी हत्याकांड में आरोपित महिला गिरफ्तार, 12 सितंबर को  हुई थी हत्या
Natho Devi Murder Case : नत्थो देवी हत्याकांड में आरोपित महिला गिरफ्तार

बरेली, जेएनएन। Natho Devi Murder Case : पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना पुलिस ने विगत 12 सितंबर को नत्थो देवी की हत्या के मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपित युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी नत्थो देवी पत्नी चिरौंजीलाल की विगत 12 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपित ने उसके जेवर तथा 12 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। नत्थो देवी 11 सितंबर को अपने सगे भाई भूपराम के पोते विनोद वर्मा के घर शहर के मुहल्ला नई बस्ती में आई थी। नत्थो देवी के पुत्र चिंरौजी लाल ने 12 सितंबर को थाना सुनगढ़ी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने राजफाश करते हुए बताया था कि मृतका नत्थो देवी गले में सोने का लॉकेट, पैरो में पायल, कानों में बालियां और गले में सोने का ताबीज पहने हुए थी और उनके पास 12 हजार रुपये नकद रखे थे। इसी लालच में ईश्वरी प्रसाद, अंजली देवी उर्फ गुड्डी के इशारे पर विनोद वर्मा ने अपनी सगी दादी बुआ नत्थो देवी को सड़ा नदी पुल रेलवे अन्डर पास शाहजहाँपुर रेलवे ट्रेक के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या करके शव को विद्युत कैबिन लाइन की खोदी गई नाली में दबा दिया था।

पुलिस ने आरोपित विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अंजली देवी उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान जो भी नाम प्रकाश में आएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी