Nathodevi Murder Case : पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज, पोता निकला कातिल, जेवर और नकदी के लिए की थी दादी की हत्या

Nathodevi Murder Case पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना पुलिस ने विगत 13 सितंबर से लापता महिला नत्थोदेवी के मामले में उसके सगे भाई के पाेते को गिरफ्तार कर राजफाश किए जाने का दावा किया है।आरोपित ने जेवरात तथा नकदी के लालच में दादी की गला दबाकर हत्या कर दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:47 AM (IST)
Nathodevi Murder Case : पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज, पोता निकला कातिल, जेवर और नकदी के लिए की थी दादी की हत्या
Nathodevi Murder Case : पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज, पोता निकला कातिल

बरेली, जेएनएन। Nathodevi Murder Case :  पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना पुलिस ने विगत 13 सितंबर से लापता महिला नत्थोदेवी के मामले में उसके सगे भाई के पाेते को गिरफ्तार कर राजफाश किए जाने का दावा किया है।आरोपित ने जेवरात तथा नकदी के लालच में दादी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर उसके शव काे  जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने मृतका से लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। साथ ही शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि विगत 13 सिंतबर को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा सुहास निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मां नत्थो देवी (52) पत्नी चिरौंजीलाल के गुमशुदा होने की बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन करने पर पता चला कि नत्थो देवी का मायका दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव देहुना में है, उसके सगे भाई भूपराम का पुत्र ईश्वरी प्रसाद रिश्ते में नत्थो देवी का सगा भतीजा है। 

जबकि ईश्वरी प्रसाद का पुत्र विनोद वर्मा पोता है। विनोद वर्मा का भाई सचिन वर्मा चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद है। विनोद वर्मा ने विगत 11 सितंबर को फोन कर दादी नत्थो देवी को पीलीभीत बुलवाया था। रात में विनोद अपनी बुआ अंजली उर्फ गुड्डी देवी के मुहल्ला नई बस्ती स्थित घर में रुके थे। अगले दिन 12 सितंबर को नत्थो देवी, ईश्वरी प्रसाद, अंजली देवी तथा विनोद वर्मा आदि जेल में सचिन से मिलाई करने पहुंचे थे, लेकिन कोरोना जांच के कारण नत्थो देवी  की उससे मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद वे सभी लोग अंजली के घर आ गए थे। 

नत्थो देवी गले में सोने का लाकेट, पैरो में पायलें, कानों में तीम बालियां तथा गले में सोने का ताबीज पहने थी, उसके पास 12 हजार रुपये की नकदी भी थी। जेवरात और नकदी के लालच में ही ईश्वरी प्रसाद, अंजली के इशारे पर विनोद वर्मा ने दादी नत्थो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर उसके शव को पूरनपुर रोड स्थित रेलवे विद्युत कैबिल के लिए खोदी गई नाली में दबा दिया था।

लूटे गए जेवरात को सरकारी अस्पताल रोड बरखेड़ा के निकट रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक लूटे गए 12 हजार रुपये आरोपित विनोद ने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। 

chat bot
आपका साथी