समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री ने बरेली नगर निगम के कार्यो को सराहा

नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार दोपहर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए महापौर नगर आयुक्त समेत सभी अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने बरेली नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 02:02 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 02:02 AM (IST)
समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री ने बरेली नगर निगम के कार्यो को सराहा
समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री ने बरेली नगर निगम के कार्यो को सराहा

बरेली, जेएनएन: नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार दोपहर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए महापौर, नगर आयुक्त समेत सभी अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने बरेली नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी मांगे। महापौर डॉ. उमेश गौतम से सीधे पूछा, क्या अधिकारियों से तालमेल ठीक चल रहा है। किसी तरह की परेशानी तो नहीं। महापौर ने अधिकारियों की तारीफ की।

महापौर ने कहा कि नगर निगम में पहले से बेहतर काम किया जा रहा है। अधिकारियों के बीच तालमेल ठीक है। जनहित के कामों को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं। बोले, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 जल्द होना है। इसके लिए निगम तैयारियां कर रहा है। अगर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम जल्द पूरा हो जाए तो शहर की रैंकिग बेहतर हो सकती है। महापौर ने मंत्री से शासन स्तर पर चल रही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के टेंडर प्रक्रिया तेज कराए जाने की मांग की। उन्होंने नगर में पूरे हो चुके कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए आने का भी आग्रह किया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर करने का भरोसा दिया। बोले, पिछली बार जो खामियां थी उन्हें दूर कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी के संबंध में लखनऊ में बैठक कराने को कहा

महापौर ने नगर निगम के विकास कार्यों पर अधिकारियों की तारीफ की, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना में गड़बड़ियों की बात कही और इसे दूर करना जरूरी बताया। बोले, इसके लिए लखनऊ में कमिश्नर, नगर आयुक्त के साथ हमारी बैठक रख ली जाए। नगर विकास मंत्री ने इन बिदुओं पर की समीक्षा

समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी, नगर निगम में संपत्ति कर वसूली की समीक्षा, अमृत योजना का हाल, रैन बसेरों के संचालन और अलाव जलने, 14वें, 15वें वित्त आयोग की धनराशि की स्थिति, कान्हा गोशाला, म्युनिसिपल बांड की तैयारी, एसटीपी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सहित अन्य योजनाओं का हाल जाना। वर्जन

नगर विकास मंत्री ने शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। निगम द्वारा कराए जा रहे बेहतर कामों के बारे में उन्हें बताया गया। उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं।

- डा. उमेश गौतम, महापौर स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार निगम बेहतर काम कर रहा। नगर विकास मंत्री को शहर में हो रहे कामों की प्रगति के बारे में बताया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एसटीपी लगाने की तैयारी चल रही है।

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी