कोरोना के खिलाफ नगर निगम ने फिर शुरू की 'जंग', अमला सक्रिय

नगर निगम की टीम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने को सक्रिय हो गई है। संक्रमित के बारे में पता लगाने के लिए मुहल्लों में निगरानी समिति को फिर अलर्ट कर दिया गया है। टीम अब वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:41 AM (IST)
कोरोना के खिलाफ नगर निगम ने फिर शुरू की 'जंग', अमला सक्रिय
कोरोना के खिलाफ नगर निगम ने फिर शुरू की 'जंग', अमला सक्रिय

बरेली, जेएनएन : नगर निगम की टीम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने को सक्रिय हो गई है। संक्रमित के बारे में पता लगाने के लिए मुहल्लों में निगरानी समिति को फिर अलर्ट कर दिया गया है। टीम अब वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद ने शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का हाल देखा। वहीं, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सैनिटाइजेशन का काम चेक किया। शहर में यह काम करा रहा निगम

- क्षेत्र में कोविड-19 प्रोटोकॉल का प्रचार-प्रसार

- लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करना

- संक्रमित व्यक्ति के स्वजनों को जांच के लिए जागरूक करना

- संक्रमित प्रवासियों का पूरा ब्यौरा निगरानी रजिस्टर में दर्ज करना

- संक्रमित के घर के बाहर सूचना चस्पा करवाना व उसकी निगरानी करना

- वार्ड में सैनिटाइजेशन व बीमार का उपचार सुनिश्चित कराना

- सभी प्रवासियों का नाम-पता व यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज करना कर्मियों को दिए गए मास्क, सैनिटाइजर

कंटेनमेंट जोन में कार्य कर रहे कर्मियों को ग्लब्स और सैनिटाइजर, टीम को पीपीई किट भी दी गई है। अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद ने कहा कि सफाई कर्मचारीे मास्क, दस्ताने पहनकर काम करें। सैनिटाइजेशन के लिए बनाई गई टीमें

शहर में रात को सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 16 टीमें बनाई गई हैं। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए जिला प्रशासन और पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का विस्तृत प्लान बनाया है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी