Murder in Badaun : सिचाई करने के लिए किसान ने पाइप नहीं दिया तो पड़ाेसी ने की हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर में सिंचाई के लिए पानी का पाइप न देने पर किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पडोसी पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 01:09 PM (IST)
Murder in Badaun : सिचाई करने के लिए किसान ने पाइप नहीं दिया तो पड़ाेसी ने की हत्या
पाइप न देने पर किसान की हत्या वाली खबर मेंं प्रतीकात्मक फोटो

 बदायूं जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर में सिंचाई के लिए पानी का पाइप न देने पर किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पडोसी पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 सोमवार रात करीब एक बजे गांव निवासी 60 वर्षीय नत्थूलाल गांव के ही रामसरन के ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई करने गया था। उसने अपने खेत में पाइप से सिंचाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद पड़ोसी रूपकिशोर ने अपने खेत में पानी लगाने के लिए पहुंचा। उसने नत्थूलाल से पाइप मांगा तो नत्थूलाल ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में रूपकिशोर ने नत्थूलाल को फावड़ा मार दिया। फावड़े के प्रहार से नत्थूलाल की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पाइप को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी