बदायूं में किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुपट्टा गले में लिपटा मिला, घर के पास भूसे के ढेर में मिली लाश

बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ में किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव भूसे के ढेर में मिला है। दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार रात बहन भाइयों के साथ राजेंद्र की पुत्री इश्वरवती छत पर सो रही थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:40 AM (IST)
बदायूं में किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुपट्टा गले में लिपटा मिला, घर के पास भूसे के ढेर में मिली लाश
दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बरेली, जेएनएन। बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ में किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव भूसे के ढेर में मिला है। दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। रविवार रात बहन, भाइयों के साथ राजेंद्र की पुत्री इश्वरवती छत पर सो रही थी। उसके माता, पिता नीचे आंगन में सो रहे थे। सुबह जब किशोरी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। घर के पास में ही भूसे के ढेर में उसकी लाश मिली।

दुपट्टा उसके गले में लिपटा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। चौकी प्रभारी अब्दुल्लागंज शिशुपाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी की हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी