नगर निगम जोड़ेगा बड़ी आबादी वाली सड़क, हजारों लोगों को होगा फायदा

शहर की बड़ी आबादी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नगर निगम ने शुक्रवार देर रात शुरू करवा दिया। शाहदाना चौराहा से जगतपुर पुलिस चौकी तक की इस सड़क के निर्माण से हजारों लोगों की राह आसान होगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:05 PM (IST)
नगर निगम जोड़ेगा बड़ी आबादी वाली सड़क, हजारों लोगों को होगा फायदा
नगर निगम जोड़ेगा बड़ी आबादी वाली सड़क, हजारों लोगों को होगा फायदा

बरेली, जेएनएन। शहर की बड़ी आबादी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नगर निगम ने शुक्रवार देर रात शुरू करवा दिया। शाहदाना चौराहा से जगतपुर पुलिस चौकी तक की इस सड़क के निर्माण से हजारों लोगों की राह आसान होगी। सड़क से जुड़े दर्जनों मुहल्लें और वहां रहने वाले लोग सीधा लाभ पा सकेंगे।

शाहदाना चौराहा से कांकर टोला होते हुए जगतपुर पुलिस चौकी से बीसलपुर चौराहे तक का मार्ग पीलीभीत रोड और स्टेडियम रोड को आपस में जोड़ती है। बीसलपुर चौराहे से जगतपुर पुलिस चौकी के पास गणपति स्वीट्स तक का मार्ग नगर निगम सही करवा चुका है।

इधर, गणपति स्वीट्स से शाहदाना चौराहा तक का मार्ग लंबे समय से काफी जर्जर है। इस सड़क के सुधार के लिए नगर निगम ने नवंबर 2019 में करीब 1.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। बीते दिनों टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही कार्यदायी संस्था से अनुबंध कर लिया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य शुक्रवार रात से शुरू करवा दिया गया। रात को एई मनोज गुप्ता ने निर्माण कार्य शुरू करवाया।

इन मुहल्लों के लोगों को हाेगा फायदा

शाहदाना, रोहली टोला, कांकर टोला, सूफी टोला, काजी टोला, जगतपुर, मीरा की पैठ, लोधी टोला, सहसवानी टोला, बारादरी, एजाज नगर गौटिया, बुखारपुरा, चक महमूद

लंबे समय से जर्जर थी सड़क

इस रोड पर कांकर टोला और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय पहले नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई हुई थी। इसके साथ ही वहां सीवर लाइन भी सड़क के नीचे डाली गई। इस कारण सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जलभराव की भी समस्या लगाता बनी हुई थी। इससे वहां से निकलने वालों तमाम दिक्कतें थी।

हजारों लोगों को होगा लाभ

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क किनारे डेढ़ दर्जन से अधिक मुहल्ले हैं। इस सड़क के आसपास करीब चार हजार की आबादी निवास करती हैं। सड़क बनने से इन लोगों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही रोजाना हजारों लोगों का इस सड़क से निकलना होता है। उनकी राह भी आसान होगी।

शाहदाना चौराहे से बीसलपुर चौराहा तक शहर का प्रमुख लिंक मार्ग है। इस मार्ग में शाहदाना से गणपति स्वीट्स तक सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से तमाम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। संजय चौहान, अधिशासी अभियंता, नगर निगम 

chat bot
आपका साथी