बरेली में 29 अप्रैल से पहले मिल सकती है मुंबई, बेंगलुरु की उड़ान

जेएनएन, बरेली: सरकारी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर ने बरेली से दिल्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:28 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:28 AM (IST)
बरेली में 29 अप्रैल से पहले मिल सकती है मुंबई, बेंगलुरु की उड़ान
बरेली में 29 अप्रैल से पहले मिल सकती है मुंबई, बेंगलुरु की उड़ान

जेएनएन, बरेली: सरकारी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर ने बरेली से दिल्ली की उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। इसके बाद निजी क्षेत्र की कंपनी इंडिगो ने भी लंबे रूट में शामिल मुंबई और बेंगलुरु के लिए बरेली से 29 अप्रैल से फ्लाइट देने का शेड्यूल जारी किया। अब चार मार्च को इंडिगो के अधिकारी बरेली एयरपोर्ट आ रहे है। संकेत हैं कि उनके संतुष्ट होने से 13 अप्रैल तक लंबी रूट की फ्लाइट शुरू हो सकती हैं। ऑपरेशन हेडक्वार्टर की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की अनुमति मिलने के बाद इंडिगो को वायुसेना की अनुमति भी लेनी होगी। हालांकि यह औपचारिकता मानी जा रही है। शेड्यूल जारी होने के बाद उड्डयन मंत्री नंद गोपाल 'नंदी' भी बरेली आ चुके हैं। बता दें कि इंडिगो ने 29 अप्रैल के जारी शेड्यूल में मुंबई के लिए 12.55 बजे विमान के उड़ने और 13.25 बजे पहुंचाने का शेड्यूल दिया है। इसके बाद पहली मई को बेंगलुरु के लिए 13.45 बजे उड़कर विमान वहां 14.15 बजे पहुंचाएगा।

भाजपा सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष जाएंगे दिल्ली

एलायंस एयर आठ मार्च से बरेली-दिल्ली रूट पर हवाई सेवा शुरू कर रही है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आठ मार्च को बरेली आ रहे है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार दिल्ली से बरेली आ रहे हैं। भाजपा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और महानगर कमेटी के पदाधिकारियों को पहली फ्लाइट से बरेली से दिल्ली जाना है। पहली यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से स्मृति चिह्न दिया जाएगा।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 43 पुलिसकर्मी

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 43 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। बीते दिनों पुलिस लाइन में ब्यूरा ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी की ओर से उनको प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पुलिसकर्मियों को एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर अंदर तक सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिदुओं के बारे में जानकारी दी गई थी।

इनकी होगी तैनाती

पुरुष पुलिसकर्मी

03 दारोगा

02 हेड कांस्टेबल

17 कांस्टेबल

महिला पुलिसकर्मी

03 दारोगा

02 हेड कांस्टेबल

16 कांस्टेबल

खुल सकती है एयरपोर्ट चौकी

आने वाले समय में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद करनी होगी। एसएसपी के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो नई एयरपोर्ट चौकी स्थापित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी