Mulayam Singh Youth Briged Latest News : राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बाेले- सरकार से अन्याय का बदला लेगी प्रदेश की जनता

Mulayam Singh Youth Briged Latest News शाहजहांपुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में बैठक की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:49 PM (IST)
Mulayam Singh Youth Briged Latest News : राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बाेले-  सरकार से अन्याय का बदला लेगी प्रदेश की जनता
Mulayam Singh Youth Briged Latest News : राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बाेले- सरकार से अन्याय का बदला लेगी प्रदेश की जनता

बरेली, जेएनएन। Mulayam Singh Youth Briged Latest News : शाहजहांपुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में बैठक की। उन्होंने कहा कि उप्र के भाग्य का फैसला होने में सिर्फ छह महीने बचे हैं।

प्रदेश की जनता ने पिछले साढ़े चार साल में जो अन्याय, अत्याचार सहे है अब उनका बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा लोकतंत्र में वोट की ताकत से ही सत्ता हासिल की जा सकती है। हम सब समाजवादियों ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प लिया है व तभी पूरा होगा जब पार्टी के युवा अपने बूथ को मजबूत करेंगे। इस मौके पर सैय्यद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, उपेंद्र पाल, इम्तियाज मंसूरी, संजीव वर्मा, विजय सिंह, पिंटू तिवारी, अमन, स्तुति गुप्ता, जवाहर सिंह टुटेजा आदि मौजूद रहे।

भीम आर्मी ने मनाया छठवां स्थापना दिवस

भीम आर्मी का छठवां स्थापना दिवस मनाया गया। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के बिजलीपुरा मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर हुए आयोजन में भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने संगठन प्रमुख चंद्रशेखर की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित बनाएं। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश सागर ने एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान मंडल संगठन मंत्री अमित कुमार आजाद, महासचिव इमरान अली इदरीसी ने भी विचार रखे। इस दौरान सुरजीत सिंह, सोनू रावत, करन, राजीव गौतम, सर्वेश गौतम, सर्वेश कनौजिया, दिनेश चंद्र गौतम, शैलेंद्र भारती, जयंत नागपाल, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी