मुलायम सिंह यादव का पीलीभीत से रहा करीबी रिश्ता, 2012 में चाराें सीटें जीतने के लिए जनता से भरवाई थी हामी

Mulayam Singh Yadav Birthday तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केंद्र में रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का तराई के इस जिले से करीबी रिश्ता है। कई विधानसभा चुनावों के दौरान वह जनसभा करने आते रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 05:39 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव का पीलीभीत से रहा करीबी रिश्ता, 2012 में चाराें सीटें जीतने के लिए जनता से भरवाई थी हामी
मुलायम सिंह का पीलीभीत से रहा करीबी रिश्ता, 2012 में चाराें सीटें जीतने के लिए जनता से भरवाई थी हामी

बरेली, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Birthday : तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केंद्र में रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का तराई के इस जिले से करीबी रिश्ता है। वर्ष 2017 को छोड़कर इससे पहले होते रहे कई विधानसभा चुनावों के दौरान वह जनसभा करने आते रहे हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरनपुर रोड किनारे स्थित एक  मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया। जनता से चारों सीटों पर विजय दिलाने की हामी भरवाई थी। चुनाव परिणाम आया तो बीसलपुर को छोड़ जिले की अन्य तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी।

इससे पहले वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह की चुनावी सभा शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर हुई थी। मुलायम सिंह यादव के यहां कई नेताओं से करीबी रिश्ते रहे हैं। सदर सीट से कई बार विधायक रहे, पूर्व कैबिनेट मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद, पूरनपुर से विधायक रहे स्वर्गीय गोपाल कृष्ण सक्सेना, पूर्व विधायक पीतमराम, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। बीसलपुर में भी वह चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। जिन नेताओं से मुलायम सिंह से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं, वे नेताजी से खासे प्रभावित हैं। पुराने समाजवादी मो. हारून अहमद, लोकतंत्र रक्षक सेनानी तौसीफ अहमद खां नेताजी के बड़े प्रशंसक हैं।

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया नेताजी की जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया। शहर में पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और नेताजी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प भी लिया।

chat bot
आपका साथी