Mulayam Singh Yadav Birthday : यूपी के इस जिले में उड़ती धूल देख मुलायम सिंह यादव ने बिछवाया था सड़कों का जाल

Mulayam Singh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बदायूं से बहुत गहरा रिश्ता रहा है। वर्ष 2005 में जब वह बदायूं क्लब में आयोजित बदायूं महोत्सव में शामिल होने आए थे तब सड़कों पर उड़ती धूल देखकर उन्होंने कहा कि था

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 04:46 PM (IST)
Mulayam Singh Yadav Birthday : यूपी के इस जिले में उड़ती धूल देख मुलायम सिंह यादव ने बिछवाया था सड़कों का जाल
यूपी के इस जिले में उड़ती धूल देख मुलायम सिंह यादव ने बिछवाया था सड़कों का जाल

बरेली, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Birthday News : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बदायूं से बहुत गहरा रिश्ता रहा है। वर्ष 2005 में जब वह बदायूं क्लब में आयोजित बदायूं महोत्सव में शामिल होने आए थे तब सड़कों पर उड़ती धूल देखकर उन्होंने कहा कि था कि बदायूं को धूल मुक्त कराएंगे। उसके पहले धूल, धुंआ, धाैंस बदायूं की पहचान हुआ करती थी।

मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बदायूं भर में सड़कों का जाल बिछाया गया। तब गुन्नौर भी बदायूं जिले में शामिल था, वहां भी गांव-गांव सड़क बनवाई गई थी। सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव के साथ उनके घरेलू रिश्ते थे। सपा सरकार में जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब बनवारी सिंह यादव के पास तीन मंत्रालय थे और इन्हें मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। 

जनसभाओं में जब वह आते थे तो यहां के नेताओं को मंच से नाम लेकर पुकारते थे। कोई वरिष्ठ नेता नीचे बैठा होता था तो खुद माइक से आवाज देकर उपर बुला लेते थे। वह सहसवान और गुन्नौर से भी विधायक चुने गए थे। नामांकन कराने जब कलक्ट्रेट पहुंचे थे तब भवन की हालत ठीक न होने पर नया बनवाने की बात कही थी। उन्हीं के कार्यकाल में नए कलक्ट्रेट भवन का निर्माण शुरू हो गया था।

आखिरी बार वह राजकीय मेडिकल कालेज के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, तब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और मुलायम सिंह सांसद थे। बदायूं क्लब से भी उनका गहरा लगाव रहा। कई बार बदायूं महोत्सव में शामिल हुए। क्लब तत्कालीन सचिव स्व.डा.उर्मिलेश शंखधार से उनका जुड़ाव रहा। बदायूं क्लब का जीर्णोद्धार कराने के लिए भी आर्थिक सहायता दी थी।

chat bot
आपका साथी