Mothers Day 2021 : इस बार नौ मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, जानिये क्यों मनाया जाता है ये दिवस, इसका इतिहास और महत्व

Mothers Day 2021 मां जो बिना शर्त पूरे जीवन अपने बच्चों को प्यार और सहारा देती है। मां के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल और सुंदर रिश्ता माना जाता है। यही कारण है कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:23 PM (IST)
Mothers Day 2021 : इस बार नौ मई को मनाया जाएगा मदर्स डे, जानिये क्यों मनाया जाता है ये दिवस, इसका इतिहास और महत्व
मां के त्याग और समर्पण को कभी जताया नहीं जा सकता।

बरेली, जेएनएन। Mothers Day 2021 : मां, जो बिना शर्त पूरे जीवन अपने बच्चों को प्यार और सहारा देती है। मां के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल और सुंदर रिश्ता माना जाता है। यही कारण है कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है।मां के त्याग और समर्पण को कभी जताया नहीं जा सकता। फिर भी मां के प्यार को जताने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इन्हीं तरीकों में एक है मदर्स डे यानी मातृत्व दिवस, जो पूरी तरह से मां को समर्पित है। यह पूरा एक दिन मां को समर्पित रहता है। यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। उस हिसाब से इस बार मातृत्व दिवस नौ मई को पड़ रहा है।

मातृत्व दिवस की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। पहली बार अमेरिका में ही इस दिवस को मनाया गया था।इसको मनाने के पीछे की कई कहानियां हैं।इनमें से एक एना जार्विस नाम की महिला की है। महिला ने अपनी मां के लिए एक स्मारक बनाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दरअसल वह अपनी मां से बहुत प्रेरित थीं। मां के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की थी।उन्होंने इस दिन को नेशनल डे के रूप में मनाने के लिए एक अभियान भी चलाया था।इस दिन लोग अपनी मां के प्रति प्यार व्यक्त करने के लिए उन्हें देते हैं। मां का पसंदीदा भोजन बनाते हैं। यह दिन छोटे बच्चों के लिए खास होता है।

chat bot
आपका साथी