बरेली में 42 सेंटरों पर 90.76 फीसद वैक्सीनेशन

बरेली, जेएनएन: स्वास्थ्य विभाग में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही हैं। इस चरण में बु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:40 AM (IST)
बरेली में 42 सेंटरों पर 90.76 फीसद वैक्सीनेशन
बरेली में 42 सेंटरों पर 90.76 फीसद वैक्सीनेशन

बरेली, जेएनएन: स्वास्थ्य विभाग में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही हैं। इस चरण में बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसका डेटा तैयार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई। महकमे की ओर से 4,839 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इनमें एडी हेल्थ डॉ.एसपी अग्रवाल समेत 4,392 कर्मचारियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। यानी, करीब 90.76 फीसद वैक्सीनेशन हुआ। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण में लक्ष्य हासिल करने में स्वास्थ्य महकमे को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जबकि पहले चरण में वैक्सीनेशन में प्रदेश में बरेली की स्थिति काफी संतोष जनक रही है।

आपको बतादें कि सरकार ने एक मार्च से तीसरे चरण का एलान किया है। इसके तहत बुजुर्गो व 45 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को टीका लगाया जाएगा। अब सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा। इन केंद्रों पर 100 फीसद या ज्यादा वैक्सीनेशन

केंद्र लक्ष्य उपलब्धि प्रतिशत

रामगंगा हॉस्पिटल - 27 - 27 - 100

पीएचसी बिथरी चैनपुर - 108 - 108 - 100

पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी - 60 - 60 - 100

एसआरएमएस - 548 - 555 - 101.25

खुशलोक हॉस्पिटल - 37 - 38 - 102.70

पीएचसी मझगवां - 199 - 207 - 104.02

महाजन हॉस्पिटल - 97 - 105 - 108.25 क्या बोले सीएमओ

शुक्रवार को जिले के 42 सेंटरों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इनमें से कई सेंटरों पर 100 फीसद से भी अधिक टीकाकरण हुआ है।

डॉ. एसके गर्ग, सीएमओ

chat bot
आपका साथी