चंद्रमा की गतिशीलता मेष राशि वालों के लिए साबित होगी शुभ

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि में ही गतिशील रहेगा। मेष राशि चंद्रमा की मित्र राशि मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा बताते हैं जो बरेली के लिए बहुत सुख दायक रहेगा लेकिन खाद्य एवं रस वाले पदार्थ महंगे हो सकते हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:53 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:53 AM (IST)
चंद्रमा की गतिशीलता मेष राशि वालों के लिए साबित होगी शुभ
खाद्य एवं रस वाले पदार्थ महंगे हो सकते हैं।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि में ही गतिशील रहेगा। मेष राशि चंद्रमा की मित्र राशि मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा बताते हैं जो बरेली के लिए बहुत सुख दायक रहेगा, लेकिन खाद्य एवं रस वाले पदार्थ महंगे हो सकते हैं। शनिवार को चंद्रमा अपनी मेष राशि में रहेगा। जो मेष वृष राशि वालों के लिए शुभ होगा। सभी राशियों के लिए खबर।

आज का पंचांग राशिफल

मास- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष

तिथि- त्रयोदशी 10.20 तक प्रातः उपरांत चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र व्याप्त पूरे दिन और रात्रि 3.17 तक

चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में

राहुकाल - प्रातः 9.18 से 10.37 तक

किसी भी शुभ कार्य का समय- प्रातः 7.58 से 9.18 बजे तक

मध्यान्ह - 11.57 से 3.55 बजे तक

सायं - 5.14 से 6.55 बजे तक

राशिफल

मेष - किसी की किस्मत से आर्थिक लाभ हो सकता है लेकिन कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

वृषभ - बच्चों के प्रति सचेत रहें। धन लाभ की पूरी संभावना है। घर का माहौल उत्साह पूर्ण रहेगा। दान पुण्य बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा का कारक बनेगा।

मिथुन - कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र अच्छा रहेगा स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें

कर्क - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बनाई गई योजनाओं के प्रति लाभ मिलेगा लेकिन मित्रों से कुछ सचेत रहें।

सिंह - कार्यक्षेत्र का कारोबार में की गई लापरवाही का नुकसान हो सकता है। मन में शांति रखें, तनाव से मुक्त रहें। गाय को गुड़ खिलाना हितकर होगा।

कन्या - स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मन में उत्साह उमंगता भरपूर रहेगी। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे

तुला - आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अकेलापन महसूस ना होने दें, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

वृश्चिक - राशि वालों को संतान पक्ष से लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बेवजह किसी क्लेश में न पड़े। सेहत का ध्यान रखो।

धनु - सेहत काफी अनुकूल रहेगी। अचानक अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।

मकर - धन की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन दिन तनाव पूर्वक बीतेगा। बेवजह के क्लेश से बचें।

कुंभ - आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर कब्जा ना करने दें। मन को शांत रखें।

मीन - इच्छाशक्ति की कमी रह सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन को अध्यात्म की ओर लगाने का प्रयास करें। दान पुण्य हितकारी साबित होगा।

chat bot
आपका साथी