पीलीभीत के खेत में मृत मिला बंदर, पशु चिकित्सक ने जानिये मौत का क्या कारण बताया

पीलीभीत के खेत में बंदर के मृत मिलने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची सामाजिक वानिकी और पशु चिकित्सक की टीम ने देखा तो एक दूसरा बंदर वहीं पास में तड़प रहा था। उसे पशु चिकित्सालय भिजवाया है। बंदर की मौत जहर से होने की बात सामने आई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:39 AM (IST)
पीलीभीत के खेत में मृत मिला बंदर, पशु चिकित्सक ने जानिये मौत का क्या कारण बताया
पीलीभीत के नवदिया सुखदासपुर में हुई घटना।इलाज के बाद दूसरा बंदर हुआ ठीक।

बरेली, जेएनएन। पीलीभीत के खेत में एक बंदर मृत मिला है।ग्रमीणों की सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी और पशु चिकित्सक की टीम को मौके पर एक दूसरा बंदर भी तड़पते मिला।टीम ने उसे पशु चिकित्सालय भिजवाया है। जांच में पता चला है कि बंदर की मौत जहर की वजह से हुई है।पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में बंदर के मरने का यह कोई नया मामला नहीं है।इससे पहले भी यहां बंदरों की मौत हो चुकी है।ऐसे ही शव पड़े मिले थे।जिन्हें ग्रामीणों ने गायब कर दिया था।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर गुप्ता ईट भट्टे के सामने भुइयां वाले ब्रह्मदेव के पास खेत में जहर से बंदरों की मौत होने से क्षेत्र में खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।जमुनिया के चौकी प्रभारी सतवंत सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने घटना स्थल का मुआयना किया है। सामाजिक वानिकी एवं पशु चिकित्सक की टीम भी मौके पर पहुची। उन्होंने बंदर का शव कब्जे में ले लिया है। दूसरा बंदर तड़प रहा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे पशु अस्पताल भिजवाया गया है।

चौकी इंचार्ज का कहना है कि किसान अपने खेतों में फसल को कीट व रोग से बचाने के लिए जहरीले कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र का पानी जहरीला हो जाता है। इसी जहरीले पानी को पीने के बाद बंदरों की मौत हुई है। सामाजिक वानिकी के रेंजर अय्यूब हसन ने बताया कि एक बंदर मृत पाया गया है। दूसरे का पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया, वह स्वस्थ हो गया है।

पशुचिकित्सक डॉ. नूरुल हुदा ने बताया कि लक्षणों से ज्ञात हो रहा है कि बंदर की मौत जहर से हुई है। घटना की जानकारी पर सीओ पूरनपुर ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। बताते हैं कि इससे पहले भी कई बंदरों की इसी तरह से मौत हो गई। उनके शव गायब कर दिए गए। सामाजिक वानिकी के रेंजर का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी