पीलीभीत में बारात में आई लड़कियों से छेड़छाड़ पर हुआ बवाल, दोनो पक्षों में चले लात घूंसे, दाे घायल

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव प्रताप डांडी में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें वर पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। एक घायल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:26 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:26 PM (IST)
पीलीभीत में बारात में आई लड़कियों से छेड़छाड़ पर हुआ बवाल, दोनो पक्षों में चले लात घूंसे, दाे घायल
पीलीभीत में बारात में आई लड़कियों से छेड़छाड़ पर हुआ बवाल, दोनो पक्षों में चले लात घूंसे

पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव प्रताप डांडी में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें वर पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। एक घायल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

बरेली जिले के थाना क्योलड़िया अंतर्गत गांव जरामोहनपुर से धर्म सिंह की बरात बुधवार की शाम को इस गांव में आई थी।रात करीब नौ बजे बराती भोजन करने के लिए पंडाल में पहुंचे। वहां वधू पक्ष के लोग पहले से ही भोजन कर रहे थे। आरोप है कि वधू पक्ष के कुछ लोगों ने बरात में आईं लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका कई बरातियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

इससे शादी समारोह में शामिल मेहमानों में खलबली मच गई। बरातियों का आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके दो लोगों को घायल कर दिया। रात में ही घायल बराती अरविंद व आरिफ थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके दोनों घायलों को चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया।  

घायलों का आरोप है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार से गंभीर चोटें आईं लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय एनसीआर दर्ज कर ली। आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कांत वर्मा के अनुसार एनसीआर दर्ज करके घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं शामिल की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी