Molestation in Bareilly : बरेली में दरिंदे का दुस्साहस, बरेली कॉलेज की छात्रा को घर में खींचकर किया दुष्कर्म, भड़के लोगों ने घेरा थाना, जताया आक्रोश

Molestation in Bareilly बरेली कालेज की बीए की छात्रा के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपने मामा के घर जा रही थी जब उसके साथ वारदात की गई। आरोप है कि तीन साथियों संग दरिंदे ने उसे अपने घर खींच लिया फिर दुष्कर्म किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:19 AM (IST)
Molestation in Bareilly : बरेली में दरिंदे का दुस्साहस, बरेली कॉलेज की छात्रा को घर में खींचकर किया दुष्कर्म, भड़के लोगों ने घेरा थाना, जताया आक्रोश
Molestation in Bareilly : बरेली में दरिंदे का दुस्साहस, बरेली कॉलेज की छात्रा को घर में खींचकर किया दुष्कर्म

बरेली, जेएनएन। Molestation in Bareilly : बरेली कालेज की बीए की छात्रा के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपने मामा के घर जा रही थी, जब उसके साथ वारदात की गई। आरोप है कि तीन साथियों संग दरिंदे ने उसे अपने घर खींच लिया फिर दुष्कर्म किया। बावजूद सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित करन, राजगिल व अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे गुस्साए स्वजन व क्षेत्र के लोगों ने रविवार को सुभाषनगर थाने का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा काटा। छात्रा ने बयान में दुष्कर्म की कहानी दोहराई जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। पीड़िता के भाई एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय में काम करते हैं।

सुभाषनगर की रहने वाली छात्रा के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। स्वजन के मुताबिक, शनिवार को छात्रा की मां मथुरा गई हुई थी। छात्रा घर पर अकेली थी। उसका छोटा भाई सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े बजे छात्रा घर में ताला लगाकर घर से थोड़ी दूर पर स्थित नानी के घर जा रही थी। नानी के घर पहुंचने से थोड़ी दूर पहले ही दरिंदे करन ने भांजे राजगिल व दो अन्य की मदद से छात्रा को अपने घर में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, घर में ताला लगा देखकर छात्रा का भाई नानी के घर जाने लगा।

दरिंदे के घर के बाहर खड़े एक आरोपित ने छात्रा के भाई को देख लिया। तुरंत ही उसने छात्रा के भाई के आने की बात कही। इसके बाद दरिंदे ने उसे छोड़ दिया। छात्रा बिलखते हुई नानी के घर पहुंची। आपबीती सुनाई। मथुरा गए स्वजन को जानकारी दी गई। स्वजन लौटे फिर डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी गई। अगले दिन रविवार को सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी की तो आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा लगाई ही नहीं। इस पर लोग भड़क उठे। आक्रोश बढ़ता देख सुभाषनगर पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज की। अरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

घर जाकर पीड़िता को धमकाया, वीडियाे वायरल

दरिंदाें का दुस्साहस इस कदर बढ़ा हुआ था कि आरोपित मामा करन व भांजा राजगिल पीड़िता के नानी के घर पहुंच गए। लाठी-डंडो से लैस आरोपितों ने धमकाते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत की तो और बुरा अंजाम होगा। अंदर से बंद घर का दरवाजा जोरों से खटखटाया। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपित भाग खड़े हुए। आरोपितों के पीड़ितों को धमकाने की पूरी कहानी सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद सीसीटीवी वायरल हो गई।

छात्रा बोली-दरिंदे ने किया दुष्कर्म

थाने में दिये गए बयान में पीड़ित छात्रा ने बताया दिया कि वह अपने नानी के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपित करन ने अपने साथियों संग उसे घर में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपित पर दर्ज हैं पांच मुकदमे

छात्रा के स्वजन के मुताबिक, दरिंदा आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके ऊपर मारपीट, गाली-गलौच, दुष्कर्म, छेड़खानी समेत गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का तर्क- स्वजन ने छेड़छाड़ की ही दी थी तहरीर

दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध को भी छेड़खानी में दर्ज करने के सवाल पर सुभाषनगर पुलिस ने कहा कि छात्रा के स्वजन ने शनिवार रात छेड़खानी की ही तहरीर दी थी। सोमवार को स्वजन ने दुष्कर्म की तहरीर दी। ऐसे में छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इधर, स्वजन का कहना है कि मां के लौटने के बाद छात्रा ने दुष्कर्म की कहानी बताई। इसी के बाद दुष्कर्म की तहरीर दी गई लेकिन, पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया और छेड़खानी व अन्य धाराओं में ही रिपोर्ट दर्ज की।

छात्रा का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय

chat bot
आपका साथी