Molestation in Bareilly : बरेली में बाजार जा रही महिला से दरिंदगी, अपहरण कर पैरों से कुचला चेहरा

Molestation With Woman in Bareilly खरीदारी करने निकली महिला का तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। रविवार को वह मरणासन्न हाल में खेत में मिली। अ‌र्द्धनग्न अवस्था व शरीर पर चोट के एक दर्जन से ज्यादा निशान देकर स्वजन ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:41 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:41 AM (IST)
Molestation in Bareilly : बरेली में बाजार जा रही महिला से दरिंदगी, अपहरण कर पैरों से कुचला चेहरा
Molestation in Bareilly : बरेली में दरिंदगी, महिला का अपहरण कर, पैरों से कुचला चेहरा

बरेली, जेएनएन। Molestation With Woman in Bareilly : खरीदारी करने निकली महिला का तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। रविवार को वह मरणासन्न हाल में खेत में मिली। अ‌र्द्धनग्न अवस्था व शरीर पर चोट के एक दर्जन से ज्यादा निशान देकर स्वजन ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने फिलहाल जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। तर्क दिया कि सोमवार को मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला शनिवार शाम करीब चार बजे बंडिया बाजार से कपड़े खरीदने गई थीं। उनके पति ने बताया कि देर शाम तक वापस नहीं आई तो तलाश शुरू की। रविवार सुबह ग्रामीणों से पता चला कि घर से करीब एक किमी दूर खेत में वह बेहोश पड़ी हैं। वहां जाकर देखा कि शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। चेहरे पर कई नीले निशान थे। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार करीब पांच बजे मुहल्ले के एक लड़की ने उन्हें बाजार में देखा। बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे चल रहे थे, जिनमें दो के चेहरे पर मफलर बंधा था। आशंका जताई कि अपहरण के बाद उन्हें खेत में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है।

होश आने पर बोल सकी चंद शब्द

रविवार रात को होश आने पर वह सिर्फ इतना बोल सकीं कि तीन युवक जबरन खेत में खींच ले गए थे। उनमें दो के चेहरे ढके हुए थे। तीसरे को सामने आने पर पहचान लेंगी। आरोपितों ने पैरों से चेहरे व गले पर कई वार किए। उसके बाद क्या हुआ, नहीं पता। इतना बताने के बाद वह फिर बेहोश हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि हालत गंभीर है। आरोपित उन्हें मृत मानकर छोड़ गए। संभव है कि नशीला पदार्थ भी सुंघाया हो, जिस कारण होश नहीं आ रहा।

आज को होगा मेडिकल

रात को अस्पताल में उपस्थित स्वजन सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते रहे। हालांकि दोपहर को दर्ज कराए मुकदमे में जानलेवा हमले का जिक्र किया। इस बारे में रिक्शा चालक पति का कहना था कि तहरीर किसी अन्य से लिखवाई थी। सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी