MLC Chunav 2021 : एमएलसी की दौड़ में शामिल हुए भाजपा कुनबे के दिग्गज, बरेली-रामपुर की सीट पर टिकट के लिए लगा रहे दौड़

MLC Chunav 2021 विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव नवंबर में होने हैं। बरेली-रामपुर की सीट पर भाजपा कुनबे से कई दिग्गज दावेदारी कर रहे हैं। संगठन की प्राथमिकता सूची में अपने नाम को शामिल कराने के लिए दावेदार दौड़ लगा रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:57 AM (IST)
MLC Chunav 2021 : एमएलसी की दौड़ में शामिल हुए भाजपा कुनबे के दिग्गज, बरेली-रामपुर की सीट पर टिकट के लिए लगा रहे दौड़
MLC Chunav 2021 : एमएलसी की दौड़ में शामिल हुए भाजपा कुनबे के दिग्गज

बरेली, जेएनएन। MLC Election 2021 : विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव नवंबर में होने हैं। बरेली-रामपुर की सीट पर भाजपा कुनबे से कई दिग्गज दावेदारी कर रहे हैं। संगठन की प्राथमिकता सूची में अपने नाम को शामिल कराने के लिए बरेली और लखनऊ तक अपने नाम की पर्ची पहुंचाने के लिए दावेदार दौड़ लगा रहे हैं। एमएलसी चुनाव में हार-जीत के समीकरणों को साधने के लिए माहौल तैयार हो चुका है।

पिछली बार सपा से टिकट कटने के बाद भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा भी दमदारी दिखा रहे हैं। कपड़ा कारोबारी अनुपम कपूर भी एमएलसी चुनाव के लिए लखनऊ के नेताओं के संपर्क में चल रहे हैं। संगठन की प्राथमिकता पर कुंवर महाराज सिंह, दुर्गेश शाक्य, हर्षवर्धन आर्य जैसे नाम है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद पागरानी भी एमएलसी चुनाव में अपने नाम का टिकट चाहते हैं।

भाजपा के तीन पार्षद भी एमएलसी चुनाव के लिए टिकट दावेदारी कर रहे हैं। इसमें सतीश कातिब उर्फ मम्मा और विकास शर्मा शामिल हैं। बरेली-रामपुर की सीट पर एमएलसी चुनाव में 5100 मतदाता होंगे। एमएलसी चुनने के लिए सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और प्रधान सभी जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं। भाजपा चूंकि सत्तारूढ़ पार्टी है। इसलिए टिकट दावेदारी में कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

विस्तारक देंगे बूथ को मजबूती

भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के जिलों के लिए विस्तारकों का प्रशिक्षण पूरा किया है। अब विस्तारकों की भूमिका बूथ मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगी। अगले छह महीने विधानसभा क्षेत्र में ही विस्तारकों को व्यतीत करने होंगे। लोगों के संपर्क में रहते हुए पार्टी शीर्ष स्तर तक मौजूदा जनप्रतिनिधि और दावेदारों का फीडबैक भी यही विस्तारक पहुंचाएंगे। संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक विस्तारकों का प्रमुख कार्य बूथ सत्यापन, बूथ सशक्तीकरण, बूथ अध्यक्ष को मजबूत करना होता है। बरेली में दो दिन से चले प्रशिक्षण में 50 से अधिक विस्तारक तैयार हुए हैं। इन विस्तारकों को गैर जनपद के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।

chat bot
आपका साथी