Mission Shakti Award : बरेली डीपीओ नीता अहिरवार व शिक्षिका नम्रता को मिला मिशन शक्ति पुरस्कार

Mission Shakti Award मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के आडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की 75 ऐसी महिलाओं को चयनित कर पुरस्कृत किया गया है जिन्होंने मिशन शक्ति के पूर्व के चरणों में उत्कृष्ट कार्य किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:57 AM (IST)
Mission Shakti Award : बरेली डीपीओ नीता अहिरवार व शिक्षिका नम्रता को मिला मिशन शक्ति पुरस्कार
Mission Shakti Award : बरेली डीपीओ नीता अहिरवार व शिक्षिका नम्रता को मिला मिशन शक्ति पुरस्कार

बरेली, जेएनएन। Mission Shakti Award : मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के आडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की 75 ऐसी महिलाओं को चयनित कर पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने मिशन शक्ति के पूर्व के चरणों में उत्कृष्ट कार्य किया। प्रदेश में अभियान का नेतृत्व करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग से बरेली मंडल की डीपीओ नीता अहिरवार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने लिए माडल प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका नम्रता वर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रशस्ति पत्र, एंड्रायड फोन, अंगवस्त्र, ओडीओपी के अंतर्गत कन्नौज का उत्पाद इत्र, मास्क एवं राखी देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी