Mishap in Pilibhit : मकान का टिनशेड गिरने से हुआ हादसा, दस वर्षीय बच्चे सहित वृद्धा हुई घायल

Mishap in Pilibhit पीलीभीत में मकान का टीन शेड गिरने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक 10 वर्षीय बच्चे काे भी चोटें आई हैं। वृद्धा की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 01:54 PM (IST)
Mishap in Pilibhit : मकान का टिनशेड गिरने से हुआ हादसा, दस वर्षीय बच्चे सहित वृद्धा हुई घायल
Mishap in Pilibhit : मकान का टिनशेड गिरने से हुआ हादसा, दस वर्षीय बच्चे सहित वृद्धा हुई घायल

बरेली, जेएनएन। Mishap in Pilibhit : पीलीभीत में मकान का टीन शेड गिरने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक 10 वर्षीय बच्चे काे भी चोटें आई हैं। वृद्धा की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलसंडा विकास खंड के गांव नवदिया मरौरी की रहने वाली राजेश्वरी ने बताया कि उसकी सास फूलमती अपने 10 वर्षीय पौत्र गुरवचन के साथ शनिवार की रात टिन शेड मकान के अंदर कमरे में सो रही थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ कमरे से बाहर सो रही थी। तभी अचानक जोर से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। इसी दौरान कमरे के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब अंदर जाकर देखा तो उसकी सास व उसका बेटा टिन व ईंटों के नीचे दबे पड़े। मकान का टिनशेड गिर जाने से यह हादसा हुआ। 

इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मलबे के नीचे दबी हुई वृद्ध महिला व बच्चे को बमुश्किल निकाला गया। घायल वृद्धा के पति की तकरीबन बीस वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला की हालत गम्भीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित लेखपाल को सूचना दे दी गई है। 

करंट से झुलस कर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन भवन में काम करने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी मो. फिरोज मजदूर था। वह इधर-उधर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। इन दिनों वह बरखेड़ा कस्बा में अपने साढ़ू के घर में चल रहे भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। रोज की भांति रविवार को भी सुबह वह मजदूरी करने पहुंचा। भवन की दीवार पर प्लास्टर हो चुका था। उसे तर करने के लिए फिरोज पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसका एक हाथ बिजली लाइन के तार में फंस गया।

इससे तार टूटा तो वह करंट की चपेट में आ गया। अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो मुहल्ले के लोग एकत्र होकर गए। बिजली लाइन को बंद कराया गया। झुलसे मजदूर को लोग आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो अन्य भाई भी मजदूरी करते हैं।

chat bot
आपका साथी