Mishap : सहकारी चीनी मिल में हुआ हादसा, मैकेनिक की मौत साथी की हालत गंभीर

बीसलपुर स्थित सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार की रात को हुए एक हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना उस वक्त घटी जब काम करतेे समय पैर फिसलने से दोनो 15 फुट की ऊंचाई से अचानक जमीन पर आकर गिर पडे़।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 01:32 PM (IST)
Mishap : सहकारी चीनी मिल में हुआ हादसा, मैकेनिक की मौत साथी की हालत गंभीर
सहकारी चीनी मिल में हुआ हादसा वाली खबर में फोटो।

 पीलीभीत, जेएनएन। Mishap in Pilibhit :बीसलपुर स्थित सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार की रात को हुए एक हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना उस वक्त घटी जब काम करतेे समय पैर फिसलने से दोनो 15 फुट की ऊंचाई से अचानक जमीन पर आकर गिर पडे़। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चीनी मिल में इन दिनों नए पेराई सत्र के लिए मशीनों की सफाई और मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कार्य का ठेका गोरखपुर की कंपनी एमटेक को मिला है। कंपनी के मैकेनिक देवरिया जिले के थाना महुआ बारी अंतर्गत गांव भाटवार रानी निवासी दिनेश कुमार यादव व मनीष गुप्ता चीनी मिल में मरम्मत कार्य करने कई दिन पहले आए थे। तब से वह मिल में काम कर रहे है।

शुक्रवार की रात दोनों मैकेनिक चीनी मिल यार्ड में पैन के क्रशलाइजर पर काम कर रहे थे। अचानक पैर फिसलने से दोनों मैकेनिक करीब पंद्रह फीट ऊंचाई से नीचे आ गिर। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मनीष की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी