Mishap in Bareilly : बरेली में छुट्टी पर घर आए फौजी की तालाब में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

Mishap in Bareilly यूपी के बरेली में छुट्टी पर घर आए फौजी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब तालाब के पास खड़ा फौजी अचानक डूब गया।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:35 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:35 PM (IST)
Mishap in Bareilly : बरेली में छुट्टी पर घर आए फौजी की तालाब में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम
Mishap in Bareilly : बरेली में छुट्टी पर घर आए फौजी की तालाब में डूबने से मौत

बरेली, जेएनएन। Mishap in Bareilly : यूपी के बरेली में छुट्टी पर घर आए फौजी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब तालाब के पास खड़ा फौजी अचानक डूब गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला बरेली के शेरगढ़ ब्लॉक का है।क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाला अनिल कुमार सेना में कार्यरत था। 13 जुलाई को वह अपने गांव आया था। जिसके बाद वह शनिवार को दोपहर को लोगों ने उसे मढ़ी के तालाब में डूबते देखा। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में नदी में कूदे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। जिसके बाद वह तत्काल राममूर्ति अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से फौजी की पत्नी चांदनी सहित परिजनों का बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक फौजी अपने पीछे 4 वर्ष का बेटा और दस माह की बेटी छोड़ गया है। 

chat bot
आपका साथी