Mishap in Badaun : पति के साथ गंगा में नहाने गई नवविवाहिता की नदी में डूबने से हुई मौत, तीन माह पहले हुआ था विवाह

Mishap in Badaun बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के टोंटपुर करसरी गांव के समीप रविवार को सुबह करीब नौ बजे एक नवविवाहिता की गंगा में डूबकर मौत हो गई। पति के साथ वह गंगा स्नान करने के लिए गई थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:21 PM (IST)
Mishap in Badaun : पति के साथ गंगा में नहाने गई नवविवाहिता की नदी में डूबने से हुई मौत, तीन माह पहले हुआ था विवाह
Mishap in Badaun : पति के साथ गंगा में नहाने गई नवविवाहिता की नदी में डूबने से हुई मौत

बरेली, जेएनएन। Mishap in Badaun : बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के टोंटपुर करसरी गांव के समीप रविवार को सुबह करीब नौ बजे एक नवविवाहिता की गंगा में डूबकर मौत हो गई। पति के साथ वह गंगा स्नान करने के लिए गई थी। भवानीपुर गांव निवासी रामवीर अपनी पत्नी किरन को गंगा स्नान कराने ले गया था। नहाते समय अचानक किरन गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। रामवीर ने शोर मचाया तो आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। कुछ लोग नदी में कूद गए और महिला को जब तक बाहर निकाला उसकी मौत हो गई थी। 

तीन महीने पहले हुई थी मौत

रामवीर की किरन के साथ तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। नदी में डूबकर पत्नी की मौत हो जाने से रामवीर बेसुध हो गया। कुछ ही देर में स्वजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। कोतवाली पुलिस और हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। किरन का मायका सम्भल जिले के किसी गांव में है, मायके वालों को सूचना दी गई है। मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी