Mishap in Badaun : बारिश में गिरा मकान, चार जानवर मरें

अब रिमझिम बारिश से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। आधी रात कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से चार जानवरों की मौत हो गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:53 PM (IST)
Mishap in Badaun : बारिश में गिरा मकान, चार जानवर मरें
Mishap in Badaun : बारिश में गिरा मकान, चार जानवर मरें

बदायूं, जेएनएन। अब रिमझिम बारिश से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। आधी रात कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से चार जानवरों की मौत हो गई। वहीं, चपेट में आने से गृहस्वामी भी घायल हो गया। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी परवेज के घर में हुआ।

परवेज का कच्चा मकान है। बारिश के बीच गुरुवार रात परवेज घर के एक कमरे में सो रहा था। कमरे के पास ही उसकी तीन बकरी व एक मवेशी खूंटे पर बंधे थे। देर रात अचानक मकान भरभरा कर चारों जनवरों पर ढह गया। गनीमत रही परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे।

रात में मकान गिरने से हुई धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण परवेज के घर पहुंच गए। जहां चारों जानवर मकान के मलबे में दबे हुए थे। ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों ने मलबे में दबे जानवरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की जान निकल चुकी थी।

वहीं परवेज भी मलबे की चपेट में आने की वजह से चोटिल हो गया। शुक्रवार की सुबह तहसीलदार सदर रामनयन सिंह को इस की जानकारी दी गई तो उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर घटना में क्षति की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी