Mishap in Badaun : बदायूं में नदी में डूबा दिल्ली का युवक, हुई मौत, धोबी घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

Mishap in Badaun बदायूं में महावा नदी में नहाते समय दिल्ली से रिश्तेदारी में आया युवक डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ तो स्वजन की चीख-पुकार मच गई। पठान टोला जहां वह रिश्तेदारी में आया था

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:41 PM (IST)
Mishap in Badaun : बदायूं में नदी में डूबा दिल्ली का युवक, हुई मौत, धोबी घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा
Mishap in Badaun : बदायूं में नदी में डूबा दिल्ली का युवक, हुई मौत

बरेली, जेएनएन। Mishap in Badaun : बदायूं में महावा नदी में नहाते समय दिल्ली से रिश्तेदारी में आया युवक डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ तो स्वजन की चीख-पुकार मच गई। पठान टोला जहां वह रिश्तेदारी में आया था वहां शादी की तैयारी चल रही थी, वहां खुशियों की जागह मातम पसर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा रविवार सुबह महावा नदी के धोबी घाट पर हुआ। नगर के मुहल्ला पठान टोला निवासी आलम के यहां सोमवार को शादी का कार्यक्रम है। आलम का रिश्तेदार दिल्ली के वेल्कम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी निवासी सलीम का 18 वर्षीय पुत्र अजीम भी शादी में शामिल होने आया था। सुबह करीब नौ बजे वह मुहल्ले के तीन-चार युवकों के साथ महावा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

साथ में गए युवकों और एकत्र लोगों ने युवक की काफी देर तक नदी में तलाश की। मौके पर एसआइ गंगा सिंह, महावीर सिंह और युवक के रिश्तेदार व स्वजन भी पहुंच गए। करीब डेढ घंटे की तलाश के बाद अजीम का शव बरामद हुआ। नदी से शव बाहर आते ही करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आलम के घर कल बेटी की बरात आनी है, घर में शादी का दावत और रस्में शुरू हो चुकी थीं।

अचानक यह हादसा हो जाने से शादी की खुशियों की जगह मातम छा गया। औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पंकज लवानिया का कहना है कि नदी में डूबकर युवक की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी