Mishap in Badaun: अंडरग्राउंड केबल पैनल बाक्स से दिव्यांग की ट्राइ साइकिल में दौड़ा करंट, हुई मौत

Mishap in Badaun शहर में बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पैनल बॉक्स में आए करंट की चपेट में आने ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग की मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कालोनी स्थित कैपिटल स्कूल के पास सोमवार रात हुई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 11:14 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 11:14 AM (IST)
Mishap in Badaun: अंडरग्राउंड केबल पैनल बाक्स से दिव्यांग की ट्राइ साइकिल में दौड़ा करंट, हुई मौत
Mishap in Badaun: अंडरग्राउंड केबल पैनल बाक्स से दिव्यांग की ट्राइ साइकिल में दौड़ा करंट, हुई मौत

बरेली, जेएनएन। Mishap in Badaun: यूपी के बदायूं में बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पैनल बॉक्स में आए करंट की चपेट में आने ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग की मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कालोनी स्थित कैपिटल स्कूल के पास सोमवार रात हुई। नेकपुर मुहल्ले के दिव्यांग रवित पुत्र राजपाल देर रात ट्राई साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबा कॉलोनी में कैपिटल स्कूल के पास अंडरग्राउंड बिजली के पैनल बाक्स से रवित की ट्राई साइकिल छू हो गई। करंट की चपेट में आकर रवित की मौत हो गई। 

chat bot
आपका साथी