Misdeed in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में बढ़े महिला अपराध, घास काटने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म

Misdeed in Shahjahanpur महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। पुवायां क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:56 PM (IST)
Misdeed in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में बढ़े महिला अपराध, घास काटने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
Misdeed in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में बढ़े महिला अपराध, घास काटने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म

बरेली, जेएनएन। Misdeed in Shahjahanpur : महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। पुवायां क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमे छेड़छाड़ करने वाले युवक घायल हो गए। इसी तरह रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में भी छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित किशोरी के परिवार की महिलाएं जब आराेपित के घर शिकायत करनें पहुंची तो उन्होंने मारपीट की। जिसमे एक गर्भवती महिला के चोट लग गई। जिसमे उसका गर्भपात भी हो गया। तीनों मामलों में पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर तमाम सवाल भी उठने लगे है।

पुवाया

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाबालिग बेटी खेत पर घास काटने गई थी। गांव के ही राहुल बेटी को गन्ने के खेत में खींच ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा राहुल के एक रिश्तेदार ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने घर पहुंचकर जब पूरा घटनाक्रम स्वजन को बताया तो पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मीरानपुर कटरा 

क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले गए। जिसमे कई लोग घायल भी हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो किशोरी कंडे लेने के लिए जा रहे थी। आरोप है कि दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच किशोरी पक्ष के तमाम लोग आ गए। उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि मामूली कहासुनी हुई थी। छेड़छाड़ का आरोप गलत है।

किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट में महिला का गर्भपात

रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिलाएं जब इसकी शिकायत युवक घर करने पहुंची तो उनके स्वजन ने महिलाओं के साथ मारपीट की। जिसमे एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई। विवाद के बाद महिला की जब तबीयत बिगड़ी तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका गर्भपात हो गया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी