प्यार में पहले घर से भाग निकले नाबालिग, फिर डर के मारे पहुंचे पुलिस थाने, जानिये फिर क्या हुआ

परवान चढ़ी मोहब्बत के मारे दो नाबालिग प्रेमी गुरुवार को प्रेमनगर क्षेत्र से एक साथ भाग निकले। शाम तक फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने के बाद किसी साधन का इंतजार करने लगे। लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इसके बाद रात में बिना संसाधन वीराने में खुद को असुरक्षित पाकर मदद मांगने लगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:57 PM (IST)
प्यार में पहले घर से भाग निकले नाबालिग, फिर डर के मारे पहुंचे पुलिस थाने, जानिये फिर क्या हुआ
किशोरी की शिकायत पर नाबालिग प्रेमी के खिलाफ उसे फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बरेली, जेएनएन। परवान चढ़ी मोहब्बत के मारे दो नाबालिग प्रेमी गुरुवार को प्रेमनगर क्षेत्र से एक साथ भाग निकले। शाम तक फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने के बाद किसी साधन का इंतजार करने लगे। लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इसके बाद आधी रात में बिना संसाधन वीराने में खुद को असुरक्षित पाकर मदद मांगने लगे। पास ही पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पुलिस ने प्रेमनगर थाना पुलिस से संपर्क किया। देर रात दोनों को प्रेमनगर पुलिस काे सौंप दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को किशोरी की शिकायत पर नाबालिग प्रेमी के खिलाफ उसे फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात ही दोनों नाबालिगों को थाने ले आया गया था। इसके बाद उनके स्वजनों को भी सूचना दे दी गई थी। पहले तो स्वजन रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को तहरीर लेकर पहुंचे। फिर उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पांच हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। दोनों रामपुर की तरफ जा रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिला। इसके बाद वह मदद मांगने पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर अवनीश यादव ने बताया कि दोनों को बरामद कर किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी