बरेली में जाम में फंसे जल शक्ति राज्य मंत्री, पुलिस ने ट्रैफिक रोक कर निकाला मंत्री का काफिला

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर गुरुवार शाम रामपुर को जा रहे जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख जाम में फंस गए। ट्रेनों के पास होने के बाद पुलिस ने एक लाइन का ट्रैफिक रोक कर मंत्री के काफिले को निकाला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:07 PM (IST)
बरेली में जाम में फंसे जल शक्ति राज्य मंत्री, पुलिस ने ट्रैफिक रोक कर निकाला मंत्री का काफिला
बरेली में जाम में फंसे जल शक्ति राज्य मंत्री, पुलिस ने ट्रैफिक रोक कर निकाला मंत्री का काफिला

बरेली, जेएनएन। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर गुरुवार शाम रामपुर को जा रहे जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख जाम में फंस गए। ट्रेनों के पास होने के बाद पुलिस ने एक लाइन का ट्रैफिक रोक कर मंत्री के काफिले को निकाला। इस दौरान करीब करीब 15 मिनट तक मंत्री जाम में फंसे रहे।

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग गेट पर गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गेटमैन जितेंद्र कुमार सिंह ड्यूटी पर थे। उन्होंने अप और डाउन लाइन पर आ रही ट्रेनों को पास कराने के लिए फाटक बंद कर दिया। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसी दौरान लखनऊ से रामपुर जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का काफिला आ गया। क्रॉसिंग गेट के पास राज्यमंत्री भी जाम में फंस गए। ट्रेनों के पास होते ही पुलिस ने अन्य वाहनों को रोक कर के राज्यमंत्री के काफिले को पहले निकाला। राज्यमंत्री को करीब 15 मिनट तक हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग गेट पर जाम से जूझना पड़ा।

chat bot
आपका साथी