नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र बाेले- सुशासन और विकास के दम पर बनेगी सरकार, अबकी 350 का आंकड़ा पार

प्रदेश में भाजपा की सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहाकि भाजपा सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम शुरू करें।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:47 PM (IST)
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र बाेले- सुशासन और विकास के दम पर बनेगी सरकार, अबकी 350 का आंकड़ा पार
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र बाेले- सुशासन और विकास के दम पर बनेगी सरकार

बरेली, जेएनएन। BJP News : प्रदेश में भाजपा की सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहाकि भाजपा सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम शुरू करें। सदर विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने तो सहसवान में राज्यमंत्री व श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने वहीं शेखूपुर में विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पत्रकारों से वार्ता कर क्षेत्र में कराए कार्यों की जानकारी दी।

सोमवार को शहर के कृष्णा लॉन में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहाकि सदर विधानसभा में 41 बड़े विकास कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा 13 प्रस्तावित प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी। उन्होंने बाईपास से लेकर गांव, गलियों तक की सड़कों के बारे में बताया। इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा और गरीबों को राशन जैसी प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी बखान किया।

कहा कि वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार आई तो बजट के संकट में बदायूं बाइपास अधूरा लटका पड़ा था, जिसको मुख्यमंत्री से मिलकर धन दिलाया और बाइपास पर विकास दौड़ रहा है। वहीं सोत नदी के पुल को 17 करोड़ रुपये स्वीकृत कराये। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की तैनाती से लेकर बजट दिलाकर संचालन की स्थिति में लाया गया। ओपीडी से लेकर एमबीबीएस की क्लासें तक शुरू कराई गईं। कहाकि 2022 में विकास के दम पर जनता वोट देगी और फिर से भाजपा सरकार बनाएगी।

वहीं शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि क्षेत्र में 16 बारात घर, विद्युतीकरण के तीन कार्य, 56 सीसी व इंटरलॉकिंग, दो आक्सीजन प्लांट मय पाइप लाइन जगत एवं कादरचौक, एक शवदाह स्थल की बाउंड्रीवाल, 69 सोलर लाइटें, 15 स्कूलों में निर्माण कार्य कराए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत 19 सड़कों की मरम्मत, 22 सीसी रोड, 184 सड़कों का नवनिर्माण कराया गया। उन्होंने इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कार्य आदि की भी जानकारी दी। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्य बहोरन लाल राजपूत, प्रधान सुरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष बीएस मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी