किसान चौपाल में बोले नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने की चल रही कई योजनाएं
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर किसान चौपाल कार्यक्रम हुआ। बदायूं से आए नगर विकास शहरी समग्र विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बैठक में किसानों को बताया।
बरेली, जेएनएन। : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर किसान चौपाल कार्यक्रम हुआ। बदायूं से आए नगर विकास शहरी समग्र विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बैठक में किसानों को बताया कि उनकी आय दोगुनी करने समृद्धशाली बनाने की कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही हैं।
गुप्ता ने कहा कि सपा, बसपा या कांग्रेस जैसी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के पास कोई योजना या मुद्दा नहीं है। सिर्फ जनता का ध्यान हटाना चाहती है। कार्यक्रम में पीलीभीत के प्रभारी पूरन लाल लोधी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, कन्हैया लाल, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश, विशाल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अंकित भाटिया, ललित मल्होत्रा, निर्भय तिवारी, प्रताप, मंत्री मोनू मिश्रा, मुकुल गुप्ता, मोनू गुप्ता, अर्जुन यादव, निखिल राजपूत मौजूद रहे।