बरेली में गेहूं खरीद में हावी रहे बिचौलिए, भटकते रहे किसान

मंडल ने इस बार गेहूं खरीद में जहां प्रदेश में अपनी पीठ स्वयं थपथपा ली लेकिन हकीकत जुदा है। मंडल में 10 लाख से अधिक किसान होने के बाद केवल पंजीकृत किसानों की संख्या 171502 ही थी। इसके सापेक्ष केवल 146547 किसानों से ही गेहूं खरीद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:43 PM (IST)
बरेली में गेहूं खरीद में हावी रहे बिचौलिए, भटकते रहे किसान
बरेली में गेहूं खरीद में हावी रहे बिचौलिए, भटकते रहे किसान

बरेली, जेएनएन : मंडल ने इस बार गेहूं खरीद में जहां प्रदेश में अपनी पीठ स्वयं थपथपा ली, लेकिन हकीकत जुदा है। मंडल में 10 लाख से अधिक किसान होने के बाद केवल पंजीकृत किसानों की संख्या 1,71,502 ही थी। इसके सापेक्ष केवल 1,46,547 किसानों से ही गेहूं खरीद हुई है।

शासन से इस बार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य नहीं निर्धारित था। एक अप्रैल से मंडल के 548 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हुई। 14 जून तक विभाग ने मंडल में कुल 7,93,886.83 टन गेहूं की खरीद कुल 1,46,547 किसानों से हुई। वहीं 1,48,119 रुपये किसानों को भुगतान किया गया। जबकि अभी भी किसानों को 8672.74 लाख रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। शासन से खरीद को एक सप्ताह के लिए 22 जून तक बढ़ाया था। मंगलवार को खरीद के अंतिम दिन डेलापीर, नरियावल मंडी में हर केंद्र पर केवल तीन से चार किसान ही तौल कराते मिले। आरएमओ राममूर्ति वर्मा ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मंगलवार को मंडी के अंदर आने वाले सभी पंजीकृत किसानों का हर हाल में गेहूं तौल किया जाए। मंडल के किसी भी जिले से कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। 109 किसानों को 55.95 लाख धान का भुगतान न करने वाली सोसाइटी पर मुकदमा

बरेली, जेएनएन: जिले में तीन सोसाइटी की ओर से अभी भी 109 किसानों को 55.95 लाख रुपये धान का भुगतान न किए जाने पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 में एफपीसी बरेली आदर्श एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी नवाबगंज, शुभ कीर्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड श्यामगंज और पीलीभीत फार्मस प्रोड्यूसर कंपनी पर भुगतान बकाया होने पर कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी