बरेली में पिक बूथ पर टीकाकरण के लिए पुरुषों का भी पंजीकरण
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग जाए इसके लिए शासन प्रयासरत है। महिलाओं का सुरक्षित माहौल में टीकाकरण कराने के लिए कुछ दिन पहले जिले में दो जगह पिक बूथ बनाए गए। एक बूथ जिला महिला अस्पताल में और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया। शासनादेश के मुताबिक इन बूथों पर केवल महिलाओं का ही टीकाकरण होना था। लेकिन रजिस्ट्रेशन में चूक से कई पुरुष भी पिक बूथ पर स्लाट बुक कर रहे हैं।
जेएनएन, बरेली : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग जाए, इसके लिए शासन प्रयासरत है। महिलाओं का सुरक्षित माहौल में टीकाकरण कराने के लिए कुछ दिन पहले जिले में दो जगह पिक बूथ बनाए गए। एक बूथ जिला महिला अस्पताल में और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया। शासनादेश के मुताबिक इन बूथों पर केवल महिलाओं का ही टीकाकरण होना था। लेकिन रजिस्ट्रेशन में चूक से कई पुरुष भी पिक बूथ पर स्लाट बुक कर रहे हैं।
विभाग से जिले में हर एक सेशन के लिए वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित है। इसी क्रम में शनिवार को जिला महिला अस्पताल में जारी सेशन के लिए जो वैक्सीनेशन की सूची स्टाफ को दी गई, उसमें महिलाओं के साथ कई पुरुषों के नाम भी थे। पंजीकरण के बाद टीकाकरण के लिए जब लाभार्थी पिक बूथ पर पहुंच रहे हैं तो स्वास्थ्यकर्मी उन्हें शासनादेश की जानकारी देते हैं। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए दोबारा शेड्यूल तय करना पड़ता है। इसलिए उनको उसी तारीख पर वैक्सीन नहीं लग पाती। दरअसल, शासन ने केवल महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए पिक बूथ तो बना दिए, लेकिन कोविन एप पर वैक्सीनेशन केंद्रों में इसकी व्यवस्था नहीं की। ऐसे में कोई भी पुरुष पिक बूथ वाले केंद्र पर भी पंजीकरण करा सकता है। यही परेशानी का सबब बना। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिह ने बताया कि पिक बूथ महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए आरक्षित हैं। हालांकि पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की रोक का आप्शन नहीं है। इस वजह से पुरुष भी पिक बूथ पर स्लाट बुक कर रहे हैं। शासन को भी इस बाबत अवगत कराया गया है। 9,639 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
जेएनएन, बरेली : टीकाकरण के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 15 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था। उसमें 9,639 लोगों ने टीकाकरण कराया। 45 से ज्यादा आयु वर्ग के सात हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य था। उनमें से 3,401 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग में 5,798 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 440 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इस आयु वर्ग में आठ हजार लोगों का टीकाकरण होना था, यानी इस आयु वर्ग में करीब 78 फीसद लक्ष्य हासिल हुआ। शहर में कई जगह विशेष केंद्रों पर भी वैक्सीन लगाई गई। उनमें अभिभावक और महिला विशेष टीकाकरण केंद्र बनाकर वैक्सीन लगाई गई।