जिला पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कसी, अध्यक्ष बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जिताने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पटाक्षेप करते हुए कहा कि पार्टी विचारधारा को समर्पित कार्यकर्ताओं को पहले सदस्य बनाने के लिए प्रयास होगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 07:30 AM (IST)
जिला पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कसी,  अध्यक्ष बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा  सदस्य जिताने पर जोर
पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों पर पार्टी दाव नहीं खेलेंगी।

 बरेली, जेएनएन। पंचायत चुनाव के बिगुल बजने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बरेली में इसका पटाक्षेप करते हुए कहा कि पार्टी विचारधारा को समर्पित कार्यकर्ताओं को पहले सदस्य बनाने के लिए प्रयास होगा। फिर उन्हीं सदस्यों की सहमति से जिला अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों पर पार्टी दांव नहीं खेलेगी।

उन्होंने आंवला, बहेड़ी, बरेली समेत सभी इकाईयों के पांच-पांच पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइंस के भाजपा कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। 8317 से अधिक ग्राम पंचायत, 129 विकास खंड, 460 जिला पंचायत का बड़ा चुनाव है। जिला पंचायत में हम कमजोर थे। लेकिन इस दफा पंचायत में भी भाजपा सरकार ही बनेगी। बीजेपी ने इस बार एमएलसी शिक्षक चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। आगामी दिनों में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव की तैयारियों में लगी हुुई है। यही कारण हैं कि पार्टी के पदाधिकारी इस समय जिले का दौरा कर रहे हैं। 

19 जिलों के 32 पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

डेढ़ साल के बाद बरेली में ब्रज क्षेत्र कार्य समिति की बैठक गुरूवार को होगी। पिछले हुए कार्य और आगामी कार्य योजना को लेकर ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आइटी, मीडिया सेल के लोग जुटेंगे। 19 जनपदों के 32 ब्रज क्षेत्र पदाधिकारी रणनीति तय करेंगे।

chat bot
आपका साथी