अब गुरुवार, शनिवार, रविवार को बंद रहेगा बाजार

कोरोना संक्रमण रोकथाम बाजार में बढ़ती भीड़ रोकने के लिए सोमवार को व्यापारियों ने तीन दिनी बंदी का एलान किया था जिसमें मंगलवार को थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया। पहले बुधवार गुरुवार और प्रदेश स्तरीय लाकडाउन के तहत रविवार को बाजार बंद रखने पर रजामंदी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:15 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:15 AM (IST)
अब गुरुवार, शनिवार, रविवार को बंद रहेगा बाजार
अब गुरुवार, शनिवार, रविवार को बंद रहेगा बाजार

बरेली, जेएनएन : कोरोना संक्रमण रोकथाम, बाजार में बढ़ती भीड़ रोकने के लिए सोमवार को व्यापारियों ने तीन दिनी बंदी का एलान किया था, जिसमें मंगलवार को थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया। पहले बुधवार, गुरुवार और प्रदेश स्तरीय लाकडाउन के तहत रविवार को बाजार बंद रखने पर रजामंदी हुई थी। अब प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन की घोषणा कर दी। ऐसे में व्यापारियों ने बुधवार की बंदी को निरस्त कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में प्रत्येक खाद्य व अन्य जरूरत की वस्तुओं की भरपूर आपूर्ति व स्टाक है। कोई कमी नहीं है। दोपहर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस बाबत सभी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बात कर सूचना प्रशासन को भेज दी। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का कहना था कि सप्ताह में तीन दिन बंदी पर्याप्त है। पहले सरकार ने एक दिनी लाकडाउन किया था, इसलिए दो दिन व्यापार मंडलों ने तय किए। अब सरकार ने दो दिन लाकडाउन कर दिया है, ऐसे में अब व्यापारी गुरुवार की साप्ताहिक बंदी का भी लाकडाउन की तरह पालन करें। सप्ताह के बाकी चार दिन बाजार खुलेगा, ताकि सप्लाई चेन प्रभावित न हो। रमजान व सहालग के लिए खरीदारी करने वालों को परेशानी न हो।

सोमवार को हुए निर्णय में सराफा एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, स्टेशन मर्चेंट एसोसिएशन, मोबाइल बाजार समेत व्यापारियों का समर्थन मिला। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, दवा व्यापारी दुर्गेश खटवानी, शोभित सक्सेना, राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, महामंत्री अरविद अग्रवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला शामिल रहे।

क्या कहते हैं व्यापारी :

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सप्ताह में चार दिन का बंद व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इसलिए गुरुवार की साप्ताहिक बंदी के साथ शनिवार, रविवार को लॉकडाउन में सहयोग किया जाएगा।

- राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री, उप्र उद्योग व्यापार मंडल कोरोना की चेन को तोड़ने में बाजार बंदी प्रभावी रहेगी। व्यापार मंडलों द्वारा जो दो दिवसीय बंदी की घोषणा की गई थी उसका अब कोई औचित्य नहीं है। सप्ताह में तीन दिन की बंदी से महामारी के रोकथाम में सहायता मिलेगी।

- रामकृष्ण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के परिवार, उनके कर्मचारी और स्वयं व्यापारी सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ में लोगों को बाजार में आने से रोकने के लिए यही कारगर रहेगा। प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया जा रहा है।

- विशाल मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष, राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल

chat bot
आपका साथी