Night Curfew in Bareilly : बरेली में नाइट कर्फ्यू लगने से पहले ही कई यात्री पहुंचे रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर कम दिखे यात्री

Night Curfew in Bareilly अंजली पांडेय का आरक्षण 04230 हरिद्वार-प्रयाग से था। ट्रेन का निर्धारित समय रात में 9.08 बजे है लेकिन वह ढाई घंटे देरी से चल रही थी। नाइट कर्फ्यू लगने के कारण वह अपनी मां व बच्चे के साथ आठ बजे ही स्टेशन पहुंच गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:44 AM (IST)
Night Curfew in Bareilly : बरेली में नाइट कर्फ्यू लगने से पहले ही कई यात्री पहुंचे रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर कम दिखे यात्री
नाइट कर्फ्यू लागू होने से बसों में सवारियों की संख्या कम हुई है।

बरेली, जेएनएन। Night Curfew in Bareilly : अंजली पांडेय की ससुराल कर्मचारीनगर में हैं। शुक्रवार को वह अपनी मां प्रीति राय के साथ मायके प्रयागराज जाना था। उनका आरक्षण 04230 हरिद्वार-प्रयाग से था। अंजली ने बताया कि ट्रेन का निर्धारित समय रात में 9.08 बजे है, लेकिन वह ढाई घंटे देरी से चल रही है। नाइट कर्फ्यू लगने के कारण वह अपनी मां व बच्चे के साथ आठ बजे ही स्टेशन पहुंच गई। वहीं सीबीगंज पालीटेक्निक में पढऩे वाले कई छात्रों का भी इसी ट्रेन से आरक्षण था। सभी छात्रों का कहना था कि किसी प्रकार की आने-जाने में दिक्कत नहीं हुई।उधर, आम दिनों की तुलना में रात 10 बजे के बाद रोडवेज में यात्रियों की संख्या कम दिखी। कम यात्री होने के कारण कई बसें निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से गईं। रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नाइट कर्फ्यू लागू होने से सवारियों की संख्या कम हुई है।

chat bot
आपका साथी