UP Panchayat Chunav 2021 : जिला पंचायत सदस्य की अधिकृत उम्मीदवारी नहीं मिलने पर भाजपा के कई नेता निर्दलीय लड़ रहे चुनाव, जानिये इनको मनाने के लिए किन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई

UP Panchayat Chunav 2021 प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के वापस जाने के साथ ही रूठों को मनाने की कवायद तेजी पकड़ गई। मनाने की जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप आंवला विधायक धर्मपाल सिंह बिथरीचैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को सौंपी गई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:49 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : जिला पंचायत सदस्य की अधिकृत उम्मीदवारी नहीं मिलने पर भाजपा के कई नेता निर्दलीय लड़ रहे चुनाव, जानिये इनको मनाने के लिए किन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए हर सीट पर 15 से 20 नाम पहुंचे थे।

बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के वापस जाने के साथ ही रूठों को मनाने की कवायद तेजी पकड़ गई। भाजपा के जिला आंवला से 12 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। उन्हें मनाने की जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, बिथरीचैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल समेत दिग्गजों को सौंपी गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए सदस्य के लिए 60 वार्डों की हर सीट पर 15 से 20 नाम पहुंचे थे। जिलास्तरीय कमेटी ने छंटनी करके हर सीट पर तीन नाम ही हाइकमान तक भेजे। ऐसे में कई पदाधिकारियों की चुनावी मैदान में उतरने की ख्वाहिश परवान नहीं चढ़ी। नाराजगी होने के बाद कुछेक ने निर्दलीय पर्चा भी दाखिल कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बरेली दौरे पर मुद्दा उठने के बाद उन्होंने रूठे हुए पदाधिकारियों को मनाने का संकेत दिया था।आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी बहुत कम देर के लिए नाराज होते हैं। डैमेज कंट्रोल जैसा है। सभी पदाधिकारियों को मना भी लिया गया है। पूरी ताकत से अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव लड़वा रहे हैं।

इनको मिली मनाने की जिम्मेदारी

वार्ड 38 शिवदास शर्मा - धमेंद्र कश्यप

वार्ड 39 सुभाष शर्मा - धर्मपाल सिंह, आरके शर्मा

वार्ड 40 प्रदीप शर्मा - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल

वार्ड 42 रवि प्रताप सिंह - संतोष सिंह, शिव प्रताप, महाराज सिंह

वार्ड 44 विनोद लोधी - बीएल वर्मा, पूरन लाल लोधी

वार्ड 44 अरविंद शर्मा - धमेंद्र कश्यप, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल

वार्ड 44 ब्रहमप्रताप सिंह - महाराज सिंह, शिव प्रताप, संतोष सिंह

वार्ड 46 नेपाल गिरी - संतोष गंगवार, पवन शर्मा, वीरेंद्र गंगवार, सोमपाल

वार्ड 58 रोहित वर्मा - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, महाराजा सिंह

वार्ड 59 प्रदीप भदौरिया - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल

वार्ड 60 पुष्पा देवी - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 

chat bot
आपका साथी