लड़की के शादी करने से इन्‍कार करने पर युवक ने जानिये ऐसा क्‍या कहा कि वह सहम गई

बारादरी के पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि बीसलपुर पीलीभीत निवासी छोटी बहन उसके साथ रहकर पीजी की पढ़ाई कर रही है। 15 नवंबर को उन्होंने बहन का प्रोफाइल चेक किया तो पहले असद खां निवासी मुरादाबाद फिर दूसरा प्रोफाइल अकबर का चेक किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:25 PM (IST)
लड़की के शादी करने से इन्‍कार करने पर युवक ने जानिये ऐसा क्‍या कहा कि वह सहम गई
शादी के लिए युवती की दो लड़कों से चल रही ऑनलाइन बातचीत।

बरेली,जेएनएन। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी सतर्क हो जाएं। अगर आप मैरिज वेबसाइट के जरिए लड़का ढूंढ रही है तो जरा सावधानी बरतिए वरना मुश्किल में पड़ सकती हैं। बारादरी थाने में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी के लिए ऑनलाइन मैरिज वेबसाइट के जरिए अप्लाई किया था। इस दौरान दो युवकों से शादी के लिए लड़की की बात हुई। एक से लड़की की शादी तय भी हो गई। अब दूसरा युवक लड़की को शादी न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बारादरी के पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि बीसलपुर पीलीभीत निवासी छोटी बहन उसके साथ रहकर पीजी की पढ़ाई कर रही है। उसने बहन के निकाह के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 15 नवंबर को उन्होंने बहन का प्रोफाइल चेक किया तो पहले असद खां निवासी मुरादाबाद फिर दूसरा प्रोफाइल अकबर का चेक किया। दोनों से बहन के रिश्ते के लिए बात चली। इस दौरान अकबर के परिजन तैयार हो गए और रिश्ता पक्का कर लिया। जबकि असद ने मना कर दिया। जिसके बाद बहन की जैन अकबर से सगाई भी हो गई। आरोप है कि सगाई के बाद असद अब शादी की जिद पर अड़ गया। धमकी देना शुरू कर दिया कि वह सगाई तोड़कर उससे निकाह करे। मना करने पर आरोपित ने उसकी बहन का कॉलेज से लौटते समय पीछा कर रास्ता रोका और धमकी दी कि वह उसकी शादी तुड़वा कर रहेगा। विरोध पर आरोपित ने छोटी बहन को तेजाब से जलाने की धमकी दी तो वह रो पड़ी। उसके बाद असद ने छोटी बहन की फर्जी फेबसुक आइडी बनाई और अकबर उसके परिजनों व रिश्तेदारों को आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। इतना ही नहीं उसने बहन के कॉलेज के प्रोफेसर और उसके दोस्तों को भी आपत्तिजनक मैसेज भेजकर बदनाम किया। फिलहाल युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने असद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी