Malaria-Dengue News : बरेली में सात मरीजों में मलेरिया की पुष्टि, डेंगू केस निल, बीमारियों पर नियंत्रण के लिए शुरू किया आराेग्य मेला

Malaria-Dengue News जिले में रविवार को मलेरिया के मरीजों की संख्या कम रही। करीब 540 मरीजों की जांच की गई। जिसमें सात लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई। वही 11 संदिग्ध मरीजों के सेंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:05 PM (IST)
Malaria-Dengue News : बरेली में सात मरीजों में मलेरिया की पुष्टि, डेंगू केस निल, बीमारियों पर नियंत्रण के लिए शुरू किया आराेग्य मेला
Malaria-Dengue News : बरेली में सात मरीजों में मलेरिया की पुष्टि, डेंगू केस निल

बरेली, जेएनएन। Malaria-Dengue News: जिले में रविवार को मलेरिया के मरीजों की संख्या कम रही। करीब 540 मरीजों की जांच की गई। जिसमें सात लोगों में ही मलेरिया की पुष्टि हुई। वही, 11 संदिग्ध मरीजों के सेंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को जिले में डेंगू का कोई केस नहीं मिला। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देशराज सिंह के अनुसार रविवार को फाल्सीपेरम के दो और वाइवेक्स के पांच मरीज मिले हैं।

बीमारियों पर नियंत्रण को आरोग्य मेला फिर शुरू

जिले में वायरल फीवर, डेंगू व मलेरिया के बढ़ने के कारण इससे बचाव के लिए एक बार फिर आरोग्य मेला शुरू किया गया है। रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। इसमें कुल 4148 मरीजों को इलाज के साथ ही परामर्श दिया गया। वहीं गाइडलाइन के तहत 2298 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई जिसमें पांच मरीज मलेरिया से ग्रसित पाए गए। मेला में मरीजों से डॉक्टर्स और स्टाफ के कार्य व्यवहार को देखने के लिए सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने सीएचसी रिछा को औचक निरीक्षण किया। मेले में मरीजों को परामर्श व दवा दी जा रही थी।

chat bot
आपका साथी