Makar Sankranti 2021 : खुल सकते है किस्मत के दरवाजे, जानिए राशि के हिसाब से किस दान का मिलेगा अच्छा फल

Makar Sankranti 2021 इस बार संक्रांति शेर की सवारी है और पूर्व से पश्चिम को जा रही और त्रिछा आग्नेय दिशा की देख रही है। यदि कोई व्यक्ति साल भर दान पुण्य न कर सके तो उसे मकर संक्रांति के दिन दान करना चाहिए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:48 PM (IST)
Makar Sankranti 2021 : खुल सकते है किस्मत के दरवाजे, जानिए राशि के हिसाब से किस दान का मिलेगा अच्छा फल
Makar Sankranti 2021 : जानिए राशि के हिसाब से किस दान का मिलेगा अच्छा फल

बरेली, जेएनएन। Makar Sankranti 2021 : गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व है। इस पर्व पर दान का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते है कि इस बार संक्रांति शेर की सवारी है और पूर्व से पश्चिम को जा रही और त्रिछा आग्नेय दिशा की देख रही है। इस बार खिचड़ी दान के लिए पुण्य काल मुहूर्त 08.03 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। यदि कोई व्यक्ति साल भर या पूरे महीने में कभी दान पुण्य ना कर सके तो उसे मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य ज़रुर करना चाहिए। ऐसा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है तो आइए, जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौन से बेहद ही सरल उपाय करके आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। और राशि के अनुसार आपको इस दिन क्या दान करना फलदाई साबित हो सकता है।

ऐसा करने से खुल सकते है किस्मत के दरवाजे 

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालें। तिल के पानी से स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है। यदि कोई इंसान बीमार चल रहा है तो, उसे मकर संक्रांति के दिन तिल का उबटन लगाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की काया निरोगी बनी रहती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से इंसान की बंद किस्मत के दरवाज़े खुलते हैं।

इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

पितरों की शांति के लिए इस दिन उन्हें जल देते समय उसमें तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

अगर व्यक्ति की कुंडली में सूर्य नीच का है तो, मकर संक्रांति के दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और सूर्य मंत्र का 501 बार जाप करें।

सूर्य देव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गुड़ और कच्चे चावल को बहते जल में प्रवाहित करने से भी सूर्य देव की प्रसन्नता हासिल होती है।

कुंडली में मौजूद किसी भी तरह का सूर्य दोष को कम करने के लिए तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें।

मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले राशि अनुसार उपाय

मेष राशि: मच्छरदानी एवं तिल का दान करें। ऐसा करने से मनोकामना जल्दी पूरी होगी।

वृषभ राशि: ऊनी वस्त्र और तिल का दान करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदायक साबित होगा।

मिथुन राशि: मच्छरदानी का दान करें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: तिल, साबूदाना एवं ऊनी वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

सिंह राशि: तिल, कंबल और मच्छरदानी का दान करें।

कन्या राशि: तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला राशि: तेल, रुई, वस्त्र, राई और मच्छरदानी का अपनी यथाशक्ति अनुसार दान करें।

वृश्चिक राशि: ज़रूरतमंदों को चावल और दाल की खिचड़ी दान करें।

धनु राशि: तिल और चने की दाल का दान करें। ऐसा करना आपके लिए फलदाई साबित होगा।

मकर राशि: तेल, तिल, ऊनी वस्त्र, कंबल और पुस्तकों का दान करें। ऐसा करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कुंभ राशि: तेल, साबुन, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का यथाशक्ति अनुसार किसी ज़रूरतमंद को दान करें। आपके भाग्य में उन्नति होगी।

मीन राशि: तिल, चना, साबूदाना, कंबल और मच्छरदानी का दान करें। ऐसा करने से आपके सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल हासिल होगा। 

chat bot
आपका साथी