Lucknow Delhi National Highway Jaam : हाईवे पर ट्रक फंसने से लगा जाम, दूल्हे सहित फंसे बराती

Lucknow Delhi National Highway Jaam निर्माणाधीन लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को ट्रक का पहिया गड्ढे में फंस गया। जिस कारण जाम लग गया। शाहजहांपुर से बरेली जा रही बरात व दूल्हा भी जाम में फंस गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:36 PM (IST)
Lucknow Delhi National Highway Jaam : हाईवे पर ट्रक फंसने से लगा जाम, दूल्हे सहित फंसे बराती
Lucknow Delhi National Highway Jaam : हाईवे पर ट्रक फंसने से लगा जाम, दूल्हे सहित फंसे बराती

बरेली, जेएनएन। Lucknow Delhi National Highway Jaam : निर्माणाधीन लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को ट्रक का पहिया गड्ढे में फंस गया। जिस कारण जाम लग गया। शाहजहांपुर से बरेली जा रही बरात व दूल्हा भी जाम में फंस गए। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

राष्ट्रीय राजमार्ग की बरेली से लेकर सीतापुर तक की सड़क बहुत ज्यादा खराब हो गई है। दो दिन हुई बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है जो चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। दोपहर बरेली से मशीनरी स्टोर का सामान लेकर लखीमपुर खीरी जा रहे ट्रक का पहिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानकाह ए हुसैनिया कलीमीया के पास गड्ढे में फंस गया।

बरेली के थाना सीबीगंज के ग्राम सन्निया निवासी ट्रक चालक साजिद अली की काफी कोशिश के बाद भी ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी। इस बीच लंबा जाम लग गया। शाहजहांपुर के लोदीपुर मुहल्ले से बरेली जा रही बरात के वाहन भी जाम में फंस गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के पहिये को गड्ढे से निकलवाया। जिसके बाद जाम खुला। इसके बाद सड़क पर हुए गड्ढों को पुलिस ने गिट्टी से भरवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह सोलंकी ने बताया कि जाम न लगे इसके लिए प्रयास किया। यातायात सुचारू है।

chat bot
आपका साथी